Wheat Price: सरकारी खरीद बंद होने के बाद MP में गेहूं कीमतों का बुरा हाल, इस मंडी में 500 रुपये क्विंटल बिकी उपज

Wheat Price: सरकारी खरीद बंद होने के बाद MP में गेहूं कीमतों का बुरा हाल, इस मंडी में 500 रुपये क्विंटल बिकी उपज

मध्‍य प्रदेश में सरकारी गेहूं खरीद बंद होने के बाद मंडियों में किसानों को एमएसपी मिलना मुश्किल हो गया है. कई मंडियों में गेहूं 500 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, जबकि तय समर्थन मूल्य 2585 रुपये है. ज्‍यादातर मंडियों में मॉडल कीमतें एमएसपी से नीचे दर्ज की जा रही हैं.

Advertisement
सरकारी खरीद बंद होने के बाद MP में गेहूं कीमतों का बुरा हाल, इस मंडी में 500 रुपये क्विंटल बिकी उपजगेहूं का मंडी भाव (फाइल फोटो)

मध्‍य प्रदेश में समर्थन मूल्‍य पर गेहूं की सरकारी खरीद की प्रक्रि‍या पूरी हो चुकी है. लेकिन सरकारी खरीद बंद होने के बाद अब किसानों को मंडियों में एक बार फिर एमएसपी मिलना दूभर हो गया है. केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन के लिए गेहूं का एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, लेकिन किसानों को 500, 1000, 1100, 2100, 2200 से 2500 रुपये तक ही दाम मिल पा रहे हैं. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध डेटा के मुताकिब, यहां तक कि कीमतों का हाल ऐसा है कि शरबती और अन्‍य कुछ बेहतर किस्‍म के गेहूं की कीमतें भी एमएसपी का आंकड़ा नहीं छू पा रही है, जिससे किसान परेशान हैं. जानिए 1 और 2 जून का मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का कितना भाव रहा...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव (1 जून 2026)

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
अलीराजपुर एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 2,075 2,100 2,100
जोबट एपीएमसी गेहूं (नॉन-एफएक्यू) 2,100 2,250 2,200
अशोकनगर एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 2,300 4,805 2,485
अंजड़ एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 2,400 2,405 2,400
मऊ एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 2,100 2,325 2,315
बैरसिया एपीएमसी लोकवन (एफएक्यू) 2,717 2,746 2,746
बैरसिया एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 1,580 2,865 2,300
भोपाल एपीएमसी शरबती (एफएक्यू) 2,303 2,303 2,303
बड़ामलहरा एपीएमसी मिल क्वालिटी (एफएक्यू) 2,360 2,430 2,360
अमरवाड़ा एपीएमसी मिल क्वालिटी (एफएक्यू) 2,300 2,310 2,310
दमोह एपीएमसी गेहूं (नॉन-एफएक्यू) 2,240 2,275 2,250
सेवढ़ा एपीएमसी मिल क्वालिटी (एफएक्यू) 2,200 2,434 2,376
देवास एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 1,000 2,879 2,350
हाटपीपल्या एपीएमसी गेहूं (नॉन-एफएक्यू) 1,100 2,766 2,440
सोनकच्छ एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 1,557 2,619 2,300
धार एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 1,550 2,836 2,540
गंधवानी एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 2,339 2,360 2,350
राजगढ़ एपीएमसी गेहूं (नॉन-एफएक्यू) 2,225 2,412 2,400
आरोन एपीएमसी शरबती (एफएक्यू) 2,438 3,310 2,565

प्रदेश की देवास मंडी में 1 जून को गेहूं का न्‍यूनतम भाव 1000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबक‍ि जिस भाव पर अध‍िकांश गेहूं की खरीद हुई यानी मॉडल कीमत 2350 रुपये प्रति किंटल दर्ज की गई.

2 जून को मध्‍य प्रदेश में गेहूं का मंडी भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
अलीराजपुर एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 1,990 2,100 2,100
जोबट एपीएमसी मिल क्वालिटी (नॉन-एफएक्यू) 2,200 2,200 2,200
बड़वानी एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 2,300 2,300 2,300
प्रासवाड़ा एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 2,590 2,590 2,590
बैरसिया एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 1,500 2,761 2,300
देवास एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 1,000 2,761 2,500
देवास एपीएमसी गेहूं मिक्स (एफएक्यू) 2,496 2,496 2,496
गुना एपीएमसी शरबती (एफएक्यू) 3,520 3,540 3,520
राघौगढ़ एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 2,300 2,355 2,355
टिमरनी एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 1,701 2,368 2,340
बानापुरा एपीएमसी लोकल (एफएक्यू) 1,800 2,399 2,340
इंदौर एपीएमसी गेहूं (एफएक्यू) 500 3,020 2,540
मंडला एपीएमसी गेहूं (नॉन-एफएक्यू) 2,200 2,225 2,225
नरसिंहपुर एपीएमसी मिल क्वालिटी (एफएक्यू) 2,000 2,451 2,280

इंदौर में 2 जून को गेहूं का न्‍यूनतम भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबक‍ि मॉडल कीमत 2540 रुपये प्रति‍ क्विंटल दर्ज की गई, जो एमएसपी से नीचे है. वहीं, ज्‍यादातर अन्‍य मंडियों भी मॉडल कीमत 2100 से 25 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहीं और किसानों को एमएसपी से नीचे अपनी फसल बेचनी पड़ी. 

सरकारी खरीद का ऐसा रहा हाल

बता दें कि राज्‍य में 9 अप्रैल 2026 से शुरू हुई खरीद मुख्‍यत: 23 मई तक चली, जबक‍ि पहले से स्‍लॉट बुक कर चुके कुछ किसानों से 28 मई तक गेहूं की खरीद की गई. राज्‍य में 13 लाख से ज्‍यादा किसानों से 104 लाख मीट्रिक टन से अध‍िक गेहूं की खरीद की गई है, जिसके लिए उन्‍हें 23 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा का भुगतान किया जा चुका है. इस बार राज्‍य के किसानों को एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल के अलावा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया गया.

FAQ, Non-FAQ ग्रेडिंग पर जानकारी

मंडी में गेहूं की खरीद के दौरान एफएक्यू (FAQ - Fair Average Quality) और नॉन-एफएक्यू (Non-FAQ) ग्रेड का इस्तेमाल फसल की गुणवत्ता तय करने के लिए किया जाता है. एफएक्यू गेहूं वह माना जाता है जो सरकार के तय मानकों जैसे नमी, दाने की गुणवत्ता, टूटे या खराब दानों की सीमा और साफ-सफाई के पैमानों पर खरा उतरता है, इसलिए ऐसे गेहूं को आमतौर पर समर्थन मूल्य या बेहतर बाजार भाव मिलने की संभावना रहती है. वहीं नॉन-एफएक्यू श्रेणी में वह गेहूं आता है जो इन गुणवत्ता मानकों से नीचे होता है, जैसे अधिक नमी, कमजोर दाना, मिलावट या गुणवत्ता में कमी. ऐसे गेहूं की खरीद कई बार कम दाम पर होती है या बाजार में इसकी मांग सीमित हो सकती है.

POST A COMMENT