Wheat Price: होली पर मंडियों में घटी गेहूं की आवक! MSP से इतना नीचे दाम, देखें दो राज्‍यों में ताजा भाव

Wheat Price: होली पर मंडियों में घटी गेहूं की आवक! MSP से इतना नीचे दाम, देखें दो राज्‍यों में ताजा भाव

Wheat Mandi Rate: देश में रिकॉर्ड उत्पादन के अनुमान और उपलब्‍धता के चले गेहूं के दाम फिसलते दिख रहे हैं. कई राज्यों में भाव MSP 2425 रुपये से नीचे चल रहे हैं. होली के दिन यूपी-राजस्थान में आवक सुस्त रही, पर मध्य प्रदेश और गुजरात में मंडियां अपेक्षाकृत सक्रिय रहीं. देखें गेहूं का ताजा मंडी भाव...

Advertisement
Wheat Price: होली पर मंडियों में घटी गेहूं की आवक! MSP से इतना नीचे दाम, देखें दो राज्‍यों में ताजा भावगेहूं का मंडी भाव

देश में गेहूं के रिकॉर्ड उत्‍पादन के अनुमान और उपलब्‍धता के बीच घरेलू बाजा में दाम एक बार फिर नीचे गिरते जा रहे हैं. कई राज्‍यों में कीमतें एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल के नीचे चल रही हैं. जबकि‍ आगामी नई फसल के लि‍ए 2585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय है और किसानों को पुराना एमएसपी ही नहीं मिल पा रहा है. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध डेटा के मुताबिक, एक 3 मार्च को होली के मौके पर ज्‍यादातर राज्‍यों की मंडियों में गेहूं की आवक सुस्‍त है. उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान में आवक लगभग ना के बराबर रही, हालांकि, मध्‍य प्रदेश और गुजरात में इन दोनों राज्‍यों के मुकाबले आवक काफी बेहतर रही. जानिए दाेनों राज्‍यों में गेहूं का ताजा भाव...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
जोबट मंडी गेहूं FAQ 2100 2100 2100
बड़वानी मंडी लोकवान FAQ 2200 2275 2275
मोहगांव मंडी गेहूं FAQ 2450 2450 2450
चौरई मंडी गेहूं FAQ 2300 2300 2300
लोहर्दा मंडी गेहूं FAQ 2311 2311 2311
गंधवानी मंडी गेहूं FAQ 2150 2200 2200
कुक्षी मंडी गेहूं FAQ 2000 2050 2050
राजगढ़ मंडी लोकवान FAQ 2075 2300 2300
राजगढ़ मंडी  गेहूं FAQ 2200 2315 2315
इंदौर मंडी गेहूं FAQ 2060 2537 2141
पेटलावद मंडी गेहूं FAQ 1900 2050 2050
थांदला मंडी लोकल FAQ 2000 2100 2100
थांदला मंडी  गेहूं FAQ 2150 2150 2150
मुंदी मंडी लोकल FAQ 2115 2115 2115
मुंदी मंडी गेहूं FAQ 19.95 2345 2095
भीकनगांव मंडी गेहूं FAQ 2200 2210 2210
खरगोन मंडी गेहूं FAQ 2300 2400 2400
खरगोन मंडी गेहूं Non-FAQ 2130 2325 2250
सनावद मंडी गेहूं Non-FAQ 2000 2000 2000

3 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश की विभिन्न मंडियों में दोपहर 3 बजे तक गेहूं की कुल 324.87 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक आवक खरगोन मंडी में 48.47 मीट्रिक टन रही, जिससे यह प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रही. इसके बाद पेटलावद मंडी में 46.10 मीट्रिक टन और धार जिले की राजगढ़ मंडी में 41.12 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा. वहीं, कुक्षी मंडी में 37.90 मीट्रिक टन और बड़वानी मंडी में 27.80 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई.

गुजरात की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
ढोलका एपीएमसी, अहमदाबाद लोकवन गुजरात, ग्रेड रेंज-2 2,205 2,450 2,425
सनद एपीएमसी, अहमदाबाद शरबती, एफएक्यू 2,425 2,425 2,425
अमरेली एपीएमसी लोकवान, एफएक्यू 2,175 2,625 2,275
अमरेली एपीएमसी राजस्थान टुकड़ी, एफएक्यू 2,075 3,375 2,400
बाबरा एपीएमसी, अमरेली मीडियम, एफएक्यू 2,375 2,575 2,475
बगसरा एपीएमसी, अमरेली लोकवन गुजरात, लोकल 2,000 2,125 2,060
सावरकुंडला एपीएमसी, अमरेली बंसी, लोकल 2,100 2,455 2,250
सावरकुंडला एपीएमसी, अमरेली लोकवन 2,000 2,300 2,150
बोरसद एपीएमसी, आणंद अन्य, लोकल 2,525 2,525 2,525
महुवा (स्टेशन रोड) एपीएमसी, भावनगर कल्याण, एफएक्यू 2,140 2,910 2,525
झालोद (संजेली) एपीएमसी, दाहोद अन्य, ग्रेड रेंज-2 2,050 2,050 2,050
देहगाम एपीएमसी, गांधीनगर अन्य, एफएक्यू 2,275 2,400 2,337
देहगाम (रेखियाल) एपीएमसी, गांधीनगर अन्य, एफएक्यू 2,225 2,325 2,275
ध्रोल एपीएमसी, जामनगर अन्य, लोकल 2,000 2,265 2,135
जामनगर एपीएमसी अन्य, लोकल 2,000 2,755 2,545
कलावड़ एपीएमसी, जामनगर अन्य, लोकल 2,000 2,800 2,450
धोराजी एपीएमसी, राजकोट मिलबार, नॉन-एफएक्यू 2,120 2,420 2,290
गोंडल एपीएमसी, राजकोट लोक-1, एफएक्यू 2,150 2,750 2,370
जसदान एपीएमसी, राजकोट 2189 नं. 1, एफएक्यू 2,000 2,375 2,250
जसदान एपीएमसी, राजकोट 2189 नं. 2, एफएक्यू 2,000 2,525 2,255
जेतपुर एपीएमसी, राजकोट लोकवन, एफएक्यू 2,205 2,535 2,300

3 मार्च 2026 को गुजरात की मंडियों में कुल 1,369.26 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई. इनमें सबसे अधिक आवक राजकोट जिले की मंडियों में देखने को मिली. सबसे ऊपर राजकोट कृषि उपज मंडी में रही, जहां केवल शरबती वैरायटी में 300.00 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा. इसके बाद जैतपुर APMC में लोकवान वैरायटी की 227.70 मीट्रिक टन आवक दर्ज हुई. तीसरे स्थान पर गोंडल APMC रही, जहां 146.00 मीट्रिक टन आवक हुई. चौथे नंबर पर फिर से जैतपुर APMC में अन्य वैरायटी की 120.00 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई, जबकि पांचवें स्थान पर ढोलका APMC में 99.00 मीट्रिक टन गेहूं की आमद रही.

POST A COMMENT