Pyaz Mandi Bhav: प्‍याज की कीमतों में हल्‍का सुधार, लेकिन सालाना आधार पर बड़ी गि‍रावट, देखें ताजा रेट

Pyaz Mandi Bhav: प्‍याज की कीमतों में हल्‍का सुधार, लेकिन सालाना आधार पर बड़ी गि‍रावट, देखें ताजा रेट

Onion Mandi Rate: जनवरी में प्याज की कीमतों ने दिसंबर के मुकाबले थोड़ी मजबूती दिखाई, मगर पिछले साल के स्तर से दाम अब भी नीचे हैं. ताजा मंडी रेट में कहीं भारी दबाव देखने को मिल रहा है तो कहीं लागत के अनुकूल भाव दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
Pyaz Mandi Bhav: प्‍याज की कीमतों में हल्‍का सुधार, लेकिन सालाना आधार पर बड़ी गि‍रावट, देखें ताजा रेटप्‍याज का मंडी भाव (फाइल फोटो)

देशभर में प्‍याज क‍िसान सही दाम न मिलने से चिंता में हैं. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध प्राइस ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में पिछले महीने के मुकाबले प्‍याज की कीमतों में हल्‍का सुधार हुआ है, लेकिन सालाना आधार पर यानी जनवरी 2025 के मुकाबले अभी काफी कम हैं. जिससे किसानों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, प्रमुख प्‍याज उत्‍पादक राज्‍यों की मंडियों में भी आज ताजा भाव किसानों की ‘लागत’ के लिहाज से काफी कम रहे. जानिए आज के ताजा मंडी भाव का अपडेट और किसानों को इस महीने कितना औसत भाव मिला…

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
भोपाल मंडी प्याज/FAQ 1050 1100 1100
इंदौर मंडी प्याज/FAQ 286 1766 1766
इंदौर मंडी प्याज/नॉन-FAQ 317 1549 1533
इंदौर मंडी अन्य/किस्म FAQ 747 1643 1532
खंडवा मंडी लोकल/प्याज FAQ 1000 1000 1000
मंदसौर मंडी प्याज/FAQ 300 1451 1252
मंदसौर मंडी प्याज/नॉन-FAQ 1056 1056 1056
मनासा मंडी प्याज/नॉन-FAQ 100 886 700
नीमच मंडी लाल प्याज/FAQ 441 1200 1200
सारंगपुर मंडी लोकल प्याज/ नॉन-FAQ 250 500 500
रतलाम मंडी प्याज/FAQ 140 1000 1000
सैलाना मंडी प्याज/FAQ 576 1750 1750
देवरी मंडी प्याज/FAQ 1000 1000 1000
देवरी मंडी प्याज/नॉन-FAQ 900 900 900
कलापीपल मंडी प्याज/FAQ 300 699 699
शाजापुर मंडी मीडियम प्याज/ FAQ 347.30 6969 1179
शाजापुर मंडी मीडियम प्याज /नॉन-FAQ 221.23 698.76 698.76
शाजापुर मंडी प्याज/FAQ 1222.66 1439.88 1439.88

एगमार्कनेट पर उपलब्‍ध आंकड़ों के मुताबिक, मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र में कुछ मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. वहीं, मॉडल रेट की बात करें तो ज्‍यादातर बड़ी मंडियों में प्याज का कारोबार 1000 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हुआ. हालांकि, कुछ चुनिंदा मंडियों में अधिकतम भाव ‘लागत’ को छूने में कामयाब रहे. 

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

 

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
राहाता मंडी लाल/लोकल 500 2200 1550
अकोला मंडी अन्य/लोकल 600 2000 1400
अमरावती मंडी लाल/लोकल 600 2600 1600
चंद्रपुर मंडी अन्य/लोकल 2000 2500 2300
धाराशिव मंडी लाल/लोकल 900 1500 1200
भुसावल मंडी लाल/लोकल 1000 1800 1500
कोल्हापुर मंडी अन्य/लोकल 500 2200 1100
वाशी नई मुंबई मंडी अन्य/लोकल 800 2200 1500
हिंगना मंडी लाल/लोकल 1000 1800 1366
कामठी मंडी लोकल 2020 2520 2270
देवला मंडी लाल/लोकल 350 1600 1450
लासलगांव मंडी लाल/लोकल 600 1600 1450
नासिक मंडी पोल/लोकल 550 1700 1250
पिंपलगांव मंडी पोल/लोकल 400 1800 1375
साताना मंडी लाल/लोकल 355 1575 1270
येवला मंडी लाल/लोकल 300 1596 1300
जुन्नर मंडी अन्य/लोकल 1000 2210 1550
खेड़ मंडी अन्य/लोकल 1000 1800 1400
पुणे मंडी लोकल 500 1800 1150
पुणे मोशी मंडी लोकल 500 1600 1050
इस्लामपुर मंडी लोकल 1500 2000 1750
वाई मंडी लोकल 1000 2000 1500
मंगलवेधा मंडी लोकल 100 2000 1500

बता दें कि किसान लगातार प्‍याज उत्‍पादन लाग‍त बढ़ने की बात कह रहे हैं. किसानों के मुताबिक, अब एक क्विंटल प्‍याज उगाने में औसतन 2200 से 2500 रुपये की लागत आती है. लेकिन मंडियों में इतना दाम मिलना ही अब दुर्लभ हो गया है. 

लगभग राज्‍यों में सालाना आधार पर गिरे प्‍याज के भाव

आंध्र प्रदेश – ₹1,465.86 (23.5%)
बिहार – ₹2,294.71 (26.2%)
चंडीगढ़ – ₹1,738.12 (18.4%)
छत्तीसगढ़ – ₹1,971.30 (21.3%)
गोवा – ₹1,444.31 (41.6%)
गुजरात – ₹1,267.84 (↓ 27.7%)
हरियाणा – ₹1,684.04 (22.6%)
हिमाचल प्रदेश – ₹2,396.22 (19.0%)
जम्मू-कश्मीर – ₹2,621.11 (7.5%)
कर्नाटक – ₹1,350.34 (44.8%)
केरल – ₹3,685.57 (28.1%)
मध्य प्रदेश – ₹1,324.35 (25.6%)
महाराष्ट्र – ₹1,339.16 (35.5%)
मणिपुर – ₹4,146.53 (14.3%)
दिल्ली (NCT) – ₹1,578.37 (22.1%)
ओडिशा –  ₹2,542.64 (23.2%)
पंजाब – ₹1,820.54 (10.7%)
राजस्थान – ₹1,356.27 (20.7%)
तमिलनाडु – ₹3,341.82 (30.1%)
तेलंगाना – ₹1,406.46 (43.0%)
त्रिपुरा – ₹2,855.94 (22.0%)
उत्तर प्रदेश – ₹1,475.48 (35.7%)
उत्तराखंड – ₹1,462.85 (31.2%)
पश्चिम बंगाल – ₹2,164.75 (23.8%)

FAQ ग्रेड प्याज क्या होता है ?

FAQ का मतलब होता है Fair Average Quality (औसत लेकिन स्वीकार्य गुणवत्ता). मंडियों में जब प्याज तय सरकारी मानकों पर खरा उतरता है तो उसे FAQ ग्रेड में रखा जाता है. 

  • आकार और रंग लगभग समान होता है
  • सड़न, नमी या खराबा तय सीमा से कम
  • भंडारण और ट्रांसपोर्ट के लिए बेहतर

Non-FAQ ग्रेड प्याज क्या होता है

Non-FAQ वह प्याज होता है जो Fair Average Quality के मानकों को पूरा नहीं करता. यह जरूरी नहीं कि प्याज खराब हो, लेकिन इसकी क्वालिटी औसत से नीचे मानी जाती है.

  • आकार छोटा-बड़ा या असमान
  • कुछ मात्रा में सड़ा, कटा या नरम प्याज शामिल
  • स्टोरेज लाइफ कम
POST A COMMENT