Onion Price: थोक मंडियों में प्‍याज की आवक सुस्‍त, फिर भी रेंग रहे दाम, किसानों का बुरा हाल

Onion Price: थोक मंडियों में प्‍याज की आवक सुस्‍त, फिर भी रेंग रहे दाम, किसानों का बुरा हाल

Onion Mandi Rate: प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों की मंडियों में गुरुवार को आवक सुस्त रही, लेकिन इसके बावजूद किसानों को दामों से राहत नहीं मिली. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की कई मंडियों में भाव दबाव में दिखे, जबकि कर्नाटक में सीमित आवक के बीच कुछ जगह दाम मजबूत रहे.

Advertisement
Onion Price: थोक मंडियों में प्‍याज की आवक सुस्‍त, फिर भी रेंग रहे दाम, किसानों का बुरा हालप्‍याज का मंडी भाव (फाइल फोटो)

प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों की थोक मंडियों में गुरुवार को प्याज की आवक कुल में सुस्ती बनी रही. बाजार में आवक कम होने के बावजूद दामों में वह मजबूती नहीं दिखी, जिसकी किसानों को उम्मीद थी. कई मंडियों में भाव ठीक रहे, जबकि‍ ज्‍यादातर में दबाव में नजर आए, जिससे उत्पादकों की चिंता बढ़ गई. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां आवक का दबाव कुछ चुनिंदा मंडियों तक ही सीमित रहा. शाजापुर और देवरी जैसी मंडियों में आवक थोड़ी सही रही, लेकिन इसके बावजूद भाव नीचे के स्तर पर बने रहे. कई वहीं, मंडियों में औसत कीमतें 700 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में सिमटी रहीं. 

महाराष्ट्र में भी हालात ज्यादा बेहतर नहीं रहे. देश की बड़ी मंडियों में गिनी जाने वाली पिंपलगांव और वाशी जैसी मंडियों में आवक तो हुई, लेकिन दामों पर दबाव बना रहा. कुछ मंडियों में न्यूनतम भाव काफी नीचे दर्ज किए गए, जबकि ऊंचे दाम सिर्फ अच्छी क्वालिटी तक सीमित रहे. हालांकि, कर्नाटक में स्थिति थोड़ी अलग रही. यहां बहुत कम मंडियों में ही प्याज की आवक दर्ज की गई. बीजापुर, बंगारपेट और शिमोगा जैसी मंडियों तक ही सीमित आवक रही, जहां भाव अपेक्षाकृत मजबूत दिखाई दिए. जानिए प्‍याज का ताजा मंडी भाव... 

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल) तारीख
बड़वानी (फल-सब्‍जी) एपीएमसी लोकल 1000 1000 1000 05-02-2026
सेंधवा (फल-सब्‍जी) एपीएमसी रेड - लोकल 900 1300 1100 05-02-2026
देवास (फल-सब्‍जी) एपीएमसी अन्य - एफएक्यू 75 1100 600 05-02-2026
हाटपिपल्या (फल-सब्‍जी) एपीएमसी मीडियम 1000 1000 1000 05-02-2026
कुक्षी (फल-सब्‍जी) एपीएमसी ग्रेड ए 1000 1500 1100 05-02-2026
मुरैना एपीएमसी नॉन एफएक्यू 1000 1000 1000 05-02-2026
मुरैना (फल-सब्‍जी) एपीएमसी एफएक्यू 1000 1000 1000 05-02-2026
सारंगपुर एपीएमसी लोकल - नॉन एफएक्यू 300 345 345 05-02-2026
रतलाम एपीएमसी एफएक्यू 800 800 800 05-02-2026
सैलाना एपीएमसी एफएक्यू 390 1199 1199 05-02-2026
देवरी एपीएमसी नॉन एफएक्यू 700 800 800 05-02-2026
सागर (फल-सब्‍जी) एपीएमसी अन्य - लोकल 1000 1200 1100 05-02-2026
कालापीपल एपीएमसी एफएक्यू 131 1037 1037 05-02-2026
शाजापुर एपीएमसी मीडियम - एफएक्यू 211 1255 718.82 05-02-2026
उज्जैन एपीएमसी एफएक्यू 977.27 977.27 977.27

05-02-2026

शाजापुर एपीएमसी में सबसे ज्यादा 197.20 मीट्रिक टन की आवक दर्ज की गई, जबकि देवास की देवरी एपीएमसी में 56.75 मीट्रिक टन की आवक रही. इसके अलावा सारंगपुर, मुरैना, उज्जैन, रतलाम, सागर, बदवानी और धार की मंडियों में मिलाकर मध्यम स्तर की आवक दर्ज हुई. सभी मंडियों को मिलाकर मध्य प्रदेश में कुल आवक लगभग 294.90 मीट्रिक टन रही. 

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल) तारीख
भुसावल एपीएमसी रेड - लोकल 1200 1600 1500 05-02-2026
वाशी न्यू मुंबई एपीएमसी अन्य - लोकल 900 1800 1350 05-02-2026
कामठी एपीएमसी लोकल 2040 2540 2290 05-02-2026
पिंपलगांव एपीएमसी पोल - लोकल 300 1452 1000 05-02-2026
खेड़ (चाकण) एपीएमसी अन्य - लोकल 1000 1500 1200 05-02-2026
पुणे (मोशी) एपीएमसी लोकल 500 1200 850 05-02-2026
पुणे (पिंपरी) एपीएमसी लोकल 1400 1400 1400 05-02-2026
वाई एपीएमसी लोकल 1000 1600 1300 05-02-2026

महाराष्ट्र में आवक का दबदबा साफ नजर आया. पिंपलगांव एपीएमसी में सबसे ज्यादा 2100.00 मीट्रिक टन की आवक दर्ज की गई, जबकि वाशी न्यू मुंबई एपीएमसी में 1046.40 मीट्रिक टन की भारी आवक देखने को मिली. पुणे (मोशी) एपीएमसी में 123.10 मीट्रिक टन और खेड़-चाकण एपीएमसी में 25.00 मीट्रिक टन की आवक रही. अन्य मंडियों को जोड़कर महाराष्ट्र में कुल आवक करीब 3298.00 मीट्रिक टन तक पहुंच गई.

कर्नाटक में प्‍याज का भाव

कर्नाटक की बीजापुर एपीएमसी में न्यूनतम भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि अधिकतम कीमत 1800 रुपये प्रति क्विंटल और औसत भाव 1000 रुपये प्रति क्विंटल रहा. 

वहीं, बंगारपेट एपीएमसी (कोलार जिला) में भाव अपेक्षाकृत मजबूत रहे. यहां न्यूनतम कीमत 1700 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि अधिकतम भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. मंडी में औसत कीमत 2300 रुपये प्रति क्विंटल रही.

शिमोगा एपीएमसी में कीमतों में और मजबूती देखने को मिली. मंडी में न्यूनतम भाव 2000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम कीमत 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई. औसत भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल रहा. यह भाव भी 05 फरवरी 2026 की मंडी रिपोर्ट के अनुसार हैं.

POST A COMMENT