Mandi Bhav: एक महीने में ही 56 फीसदी गिरा टमाटर का दाम, प्याज का भाव भी लुढ़का 39 प्रतिशत

Mandi Bhav: एक महीने में ही 56 फीसदी गिरा टमाटर का दाम, प्याज का भाव भी लुढ़का 39 प्रतिशत

Mandi Bhav: प्याज और टमाटर के भाव में लगातार गिरावट जारी है. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक महीने में प्याज का औसत दाम गिरकर 2225 रुपये प्रति क्विंटल तो वहीं टमाटर का औसत दाम 1160 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.

Advertisement
एक महीने में ही 56 फीसदी गिरा टमाटर का दाम, प्याज का भाव भी लुढ़का 39 प्रतिशत प्याज-टमाटर के मंडी भाव

कुछ दिनों पहले तक जहां प्याज और टमाटर के दाम आसमान छू रहे थे. इनमें अब भारी गिरावट जारी है. इन दोनों सब्जियों की कीमत लुढ़कने से मंडियों में किसानों को अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में टमाटर के दाम में 56 फीसदी और प्याज के रेट में 39 फीसदी की गिरावट आई है. इस गिरावट से आम आदमी को तो महंगाई से राहत मिली है, लेकिन किसानों को उनकी लागत नहीं निकल रही है, जो उनके लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. वहीं लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति किलो खुदरा दाम में प्याज और टमाटर मिल रहा है. 

बात करें प्याज और टमाटर की मंडियों में गिरते भाव की तो कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक महीने में प्याज का औसत दाम गिरकर 2225 रुपये प्रति क्विंटल तो वहीं टमाटर का औसत दाम खिसक कर 1160 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. ऐसे में आइए जानते हैं इन दोनों प्रमुख सब्जियों का आज का ताजा मंडी भाव.

अलग-अलग मंडियों में प्याज के भाव

अनाज मंडी न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत औसत कीमत
वाशी (महाराष्ट्र)  1000 3000 2000
अन्वला (उत्तर प्रदेश) 1700 2000 1800
डूंगरपुर (राजस्थान) 2076 2126 2100
कालापीपल (मध्य प्रदेश) 910 1960 1545
अकबरपुर (उत्तर प्रदेश) 2300 2450 2380
देवरी (मध्य प्रदेश) 1000 1000 1000
भुसावल (महाराष्ट्र)  1800 2500 2000

अलग-अलग मंडियों में टमाटर के भाव

अनाज मंडी न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत औसत कीमत
कलिकिरी (आंध्र प्रदेश) 850 1230 1000
बंगारपेट (कर्नाटक) 300 800 600
डूंगरपुर (राजस्थान) 976 1026 1000
हाथरस (उत्तर प्रदेश) 800 900 850
मनसा (गुजरात) 1200 1500 1200
श्योपुरकलां (मध्य प्रदेश) 400 500 450
वायलपडु (आंध्र प्रदेश) 880 1080 1000
POST A COMMENT