Onion Price: इस मंडी में 105 रुपये क्विंटल बिका प्याज, जानें अन्य मंडियों का हाल Onion Price: इस मंडी में 105 रुपये क्विंटल बिका प्याज, जानें अन्य मंडियों का हाल
क्या आपने कभी सोचा है कि अलग-अलग मंडियों में प्याज के दाम इतने अलग क्यों होते हैं? इस लेख में जानिए एक्सपर्ट्स की राय और उन वजहों को जो प्याज के रेट में बड़ा अंतर लाती हैं.
प्याज का मंडी भावकिसान तक - Noida,
- Jul 23, 2025,
- Updated Jul 23, 2025, 6:39 PM IST
किसानों और खासकर प्याज उगाने वाले किसानों की बात करें तो बारिश के कारण उनकी स्थिति ठीक नहीं है. कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने प्याज का भंडारण किया हुआ है. लेकिन बारिश के कारण उन्हें नुकसान हो रहा है. नमी अधिक होने के कारण प्याज सड़ रहे हैं और हवा में कार्बन की मात्रा भी बढ़ रही है. जिसके कारण मंडियों में प्याज को उसका सही दाम नहीं मिल रहा है. यही वजह है कि प्याज उगाने वाले किसान सड़कों पर प्याज फेंकने को मजबूर हो गए हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं देश की अन्य मंडियों में प्याज का क्या भाव है.
महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का भाव
| मंडी का नाम |
न्यूनतम कीमत |
अधिकतम कीमत |
मॉडल प्राइस |
| अकलुज |
200 |
1500 |
1000 |
| अकोला |
600 |
1600 |
1200 |
| छत्रपति संभाजीनगर |
370 |
1400 |
885 |
| देवला |
250 |
1425 |
1225 |
| धाराशिव |
1100 |
1800 |
1450 |
| कर्जत |
200 |
1400 |
900 |
| कोल्हापुर |
500 |
1900 |
1000 |
| मंगल वेधा |
100 |
1720 |
1400 |
महाराष्ट्र की अलग-अलग मंडियों के दामों पर नज़र डालें तो न्यूनतम दाम बहुत कम और अधिकतम दाम बहुत ज़्यादा हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि दामों में इतना अंतर आखिर क्यों है? इस सवाल के जवाब में प्याज विशेषज्ञ अनिल घनवट ने बताया कि यह कम दाम किसी और वजह से नहीं, बल्कि खराब हो चुके प्याज की वजह से है. प्याज जिस हालत में मंडी में पहुँचता है, उसके हिसाब से उसकी कीमत तय होती है. इसी वजह से मंडियों में यह अंतर दिखाई देता है.
पंजाब की मंडियों में प्याज का भाव
| मंडी का नाम |
न्यूनतम कीमत |
अधिकतम कीमत |
मॉडल प्राइस |
| अहमदगढ़ |
1400 |
1500 |
1500 |
| भगत भाई |
2000 |
2000 |
2000 |
| भवानीगढ़ |
1200 |
1600 |
1400 |
| चमकौर साहिब |
1850 |
2000 |
1900 |
| फाजिल्का |
1500 |
2500 |
2000 |
| गढ़ शंकर |
1400 |
1700 |
1500 |
उत्तर प्रदेश की मंडियों में प्याज का भाव
| मंडी का नाम |
न्यूनतम कीमत |
अधिकतम कीमत |
मॉडल प्राइस |
| अचल्दा |
1300 |
1450 |
1360 |
| अचनेरा |
1340 |
1420 |
1380 |
| आगरा |
1300 |
1600 |
1420 |
| अहिरोरा |
800 |
1000 |
900 |
| अजुहा |
1300 |
1440 |
1380 |
| अलीगढ़ |
1400 |
1500 |
1450 |
| इलाहाबाद |
1340 |
1415 |
1375 |
मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज का भाव
| मंडी का नाम |
न्यूनतम कीमत |
अधिकतम कीमत |
मॉडल प्राइस |
| बहुत |
299 |
1000 |
351 |
| अष्ट |
952 |
1175 |
1175 |
| बड़नगर |
500 |
715 |
715 |
| बदनावर |
400 |
800 |
800 |
| भानपुरा |
500 |
500 |
500 |
| भोपाल |
650 |
1200 |
1200 |