लहसुन का भावउत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से लहसुन का भाव रिकॉर्ड स्तर पर है. राज्य की मंडियों में लहसुन का थोक दाम 22000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. इसका मतलब लहसुन का दाम 220 रुपये किलो है. वहीं, रिटेल में लोगों को लगभग 220 से 250 रुपये किलो के भाव पर मिल रहा है. वहीं, राज्य की ज्यादातर मंडियों में इसका दाम 18 से 20 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है. आवक कम होने के कारण दाम लगातार बढ़ रहा है. बता दें कि लहसुन के प्रमुख उत्पादक राज्यों में उत्तर प्रदेश का भी नाम आता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं देश की अलग-अलग मंडियों में क्या है आज लहसुन का भाव.
| अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| एटा | 19000 | 22000 | 20720 |
| बलिया | 19000 | 19080 | 19040 |
| गुलावती | 12000 | 13000 | 12500 |
| रायबरेली | 18300 | 18700 | 18500 |
| कैराना | 5900 | 6000 | 5950 |
| जसवंतनगर | 18470 | 18570 | 18520 |
| फर्रुखाबाद | 20500 | 21000 | 20800 |
| गदौरा | 5400 | 5600 | 5500 |
| अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| सूरतगढ़ (राजस्थान) | 21000 | 28000 | 26000 |
| कोटा (राजस्थान) | 19500 | 29000 | 25000 |
| वधवान (गुजरात) | 30000 | 35000 | 32500 |
| राजकोट (गुजरात) | 20005 | 30000 | 21250 |
| मन्दसौर (मध्य प्रदेश) | 15000 | 34700 | 23000 |
| शुजालपुर (मध्य प्रदेश) | 8500 | 29801 | 24501 |
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today