Wheat Price: मंडियों में 1200 रुपये तक पहुंचा गेहूं का भाव, जानिए मार्च में कैसा रहा बाजार का रुझान

Wheat Price: मंडियों में 1200 रुपये तक पहुंचा गेहूं का भाव, जानिए मार्च में कैसा रहा बाजार का रुझान

मासिक आधार पर गेहूं के दामों में गिरावट का दबाव साफ दिखाई दे रहा है. औसत भाव 2503 रुपये पर आ गया है. मंडियों में 1200 से रुपये तक गिर गया है. 25 मार्च को कई राज्यों में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बढ़त भी देखने को मिली.

Advertisement
Wheat Price: मंडियों में 1200 रुपये तक पहुंचा गेहूं का भाव, जानिए मार्च में कैसा रहा बाजार का रुझानगेहूं का मंडी भाव

देशभर में गेहूं की कीमतों में गिरावट बरकरार है. प्रमुख गेहूं उत्‍पादक राज्‍यों में भी किसानों को एमएसपी से कम दाम पर अपनी उपज बेचने पड़ रही है. देशभर की मंडियों में 25 मार्च के गेहूं कारोबार के आंकड़ों में किसानों की बदहाली देखने को मिली. सरकार ने रबी मार्कटिंग सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, लेकिन कई राज्यों में किसानों को इससे कम दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध सरकारी डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र की मालेगांव मंडी में न्यूनतम भाव 1201 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया, जबकि मध्य प्रदेश की एक मंडी में भी न्‍यूनतम भाव इसी दायरे में रहा.

सामान्य क्वालिटी के गेहूं के भाव ज्यादातर जगह 2000 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बने हुए हैं, जो MSP से काफी नीचे हैं. मध्य प्रदेश के देवास, बेरसिया और इछावर जैसी मंडियों में मॉडल भाव 2150 से 2250 रुपये के आसपास रहा. दूसरी तरफ, बेहतर क्वालिटी वाले गेहूं ने बाजार में मजबूत स्थिति बनाए रखी है. शरबती और प्रीमियम वैरायटी के गेहूं के दाम 3000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर तक पहुंचे हैं. मध्य प्रदेश की लटेरी मंडी में शरबती गेहूं का मॉडल भाव 3500 रुपये दर्ज किया गया, जबकि कर्नाटक और गुजरात की कुछ मंडियों में भी ऊंचे भाव देखने को मिले. 

छत्‍तीसगढ़ की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
गंडई 147 एवरेज / नॉन-FAQ 2000 2000 2000
भाटापारा लोकल / नॉन-FAQ 2050 2050 2050
पेंड्रारोड लोकल / FAQ 2100 2100 2100
खेरागढ़ एमपी शरबती / नॉन-FAQ 2000 2200 2100
राजनांदगांव देसी / नॉन-FAQ 2250 2480 2365
बिलासपुर लोकल / FAQ 2362 2431 2369

गुजरात की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत अध‍िकतम कीमत औसत कीमत
उपलेटा लोकल / लोकल 1600 2255 2000
जाम जोधपुर अन्य / लोकल 1600 2730 2150
राजकोट लोकवन / FAQ 2125 2400 2250
दाहोद 147 एवरेज / लोकल 2500 2875 2750
भिलोडा अन्य / FAQ 2500 3200 2850
तारापुर अन्य / लोकल 2350 3500 3050

कर्नाटक की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत अध‍िकतम कीमत औसत कीमत
बीजापुर सोना / लोकल 2142 2400 2298
नरगुंडा एचडी / FAQ 2100 2400 2275
गडग व्हाइट / नॉन-FAQ 1669 4712 2472
हुबली (अमरगोल) जवारी / लोकल 1875 3675 3050
मैसूर (बांडीपाल्या) लोकल / ग्रेड-1 3190 3461 3190
बैंगलोर लोकल / FAQ 3700 4500 4100

राज्यवार औसत कीमतों में भी असमानता दिख रही है. कर्नाटक में औसत मॉडल भाव 3000 रुपये के आसपास रहा, जबकि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में यह करीब 2300 रुपये के स्तर पर बना हुआ है.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत अध‍िकतम कीमत औसत कीमत
आलोट गेहूं / FAQ 1201 2450 2200
देवास गेहूं / FAQ 1500 3008 2150
बेरसिया गेहूं / FAQ 1465 2811 2250
गुना गेहूं / FAQ 1800 3900 2470
इच्छावर गेहूं / FAQ 2000 2751 2250
लटेरी शरबती / FAQ 2900 3800 3500

महाराष्‍ट्र की मंडियों में गेहूं का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत अध‍िकतम कीमत औसत कीमत
मालेगांव गेहूं / लोकल 1200 2000 1600
नाशिक गेहूं / लोकल 1800 2600 2200
पुणे गेहूं / FAQ 2000 2800 2400
अहि‍ल्यानगर गेहूं / लोकल 1900 2700 2300
लातूर गेहूं / FAQ 2100 3000 2600
अमरावती गेहूं / लोकल 2000 2900 2500

प्राइस ट्रेंड पर नजर डालें तो मार्च के चौथे हफ्ते में देश का औसत थोक भाव 2523.43 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो पिछले हफ्ते (2532.55 रुपये) से थोड़ा नीचे है. यानी बाजार में हल्की गिरावट का संकेत मिला है. वहीं, पूरे मार्च महीने का औसत भाव 2503.20 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो फरवरी (2620.85 रुपये) से काफी नीचे है. यानी महीने भर में बाजार पर दबाव बना रहा.

ये भी पढ़ें -

POST A COMMENT