लहसुन की कीमतलहसुन के बढ़ते दाम से अब लोग परेशान हो गए हैं. हालत ये हो गई है कि अब गरीब और मध्यम वर्ग के लोग लहसुन खरीदने से कतराने लगे हैं. लहसुन की बढ़ती कीमतें इस बात का गवाह हैं कि पिछले कई दिनों से लहसुन का भाव रिकॉर्ड स्तर पर है. देश की कई मंडियों में लहसुन का थोक दाम 30000 से 35000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. वहीं, खुदरा कीमतें लोगों के आंसू निकालने को तैयार हैं. बाजारों में लहसुन का खुदरा भाव लगभग 350 से 400 रुपये किलो तक चला गया है. वहीं, आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने का अनुमान है. आवक कम होने के कारण दाम लगातार बढ़ रहा है.
बता दें कि लहसुन के प्रमुख उत्पादक राज्यों में मध्य प्रदेश का नाम सबसे आगे है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं देश की अलग-अलग मंडियों में क्या है आज लहसुन का भाव.
| अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | औसत कीमत |
| दलोदा | 17001 | 18900 | 18900 |
| कालापीपल | 7125 | 24090 | 18700 |
| शाजापुर | 7100 | 23500 | 19000 |
| मंदसौर | 19420 | 22000 | 22000 |
| अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | औसत कीमत |
| वधवान (गुजरात) | 16500 | 22500 | 19500 |
| कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) | 28000 | 29000 | 28500 |
| जलेश्वर (ओडिशा) | 27800 | 28200 | 28000 |
| लालडू (पंजाब) | 28000 | 28000 | 28000 |
| गुलावती (उत्तर प्रदेश) | 12000 | 13000 | 12500 |
| टांडा उर्मर (पंजाब) | 30000 | 34000 | 32000 |
| श्रीगंगानगर (राजस्थान) | 27800 | 28200 | 28000 |
| बरन (राजस्थान) | 13000 | 22650 | 19190 |
| सिकरपुर (उत्तर प्रदेश) | 21000 | 22000 | 21500 |
| भिनगा (उत्तर प्रदेश) | 22600 | 23500 | 23000 |
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today