किसान तक के मंडी पेज पर आपका स्वागत है। यहां आप देश की हर मंडी में चल रहा फसल का दाम देख सकते हैं। आपको पुराने मंडी भाव की जानकारी भी इस पेज पर मिलेगी। देश भर की मंडियों में आज का सबसे ज्यादा भाव रहा रुपये/क्विंटल और सबसे कम भाव रहा रुपये/क्विंटल ।
| राज्य | मंडी | कृषि जिंस | आवक (क्विंटल में) | व्यापार (क्विंटल में) | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|
महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरकर 50-67 पैसे प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, जिससे सोलापुर के एक किसान को अपनी खड़ी फसल जलानी पड़ी. इस किसान ने माता-पिता का मन रखने के लिए इंजीनियरिंग छोड़कर खेती शुरू की थी.
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में प्याज का बेहद कम दाम मिलने से परेशान किसान भगवान साबळे ने अपनी 600 बोरी प्याज में आग लगा दी. किसान को बाजार में प्याज का भाव सिर्फ 1 रुपये किलो मिला. लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी सही कीमत न मिलने से किसानों में भारी नाराज़गी और चिंता का माहौल है.
महाराष्ट्र के नासिक जिले में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट के विरोध में किसानों ने नंदगांव APMC के बाहर ट्रैक्टर‑भर प्याज फेंक दिया. किसानों ने APMC को भंग करने, 2,000 रुपये प्रति क्विंटल MSP तय करने और नुकसान के मुआवजे की मांग की है.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक किसान को प्याज के 25 बोरे बेचने पर सिर्फ 1,262 रुपये मिले, यानी 1 रुपये प्रति किलो. ट्रांसपोर्ट और अन्य कटौतियों के बाद किसान को उल्टा पैसा देने को कहा गया. यह घटना राज्य में गहराते प्याज संकट और किसानों की बदहाली को उजागर करती है.
रायसेन जिले में गेहूं खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी और अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों ने भोपाल-विदिशा मार्ग पर चक्काजाम किया. किसानों ने पानी, छाया और सही तौल जैसी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया. कई गांवों के किसान प्रदर्शन में शामिल हुए और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नई गेहूं खरीद नीति मुश्किलों में घिर गई है. निजी कंपनियां गेहूं खरीदने में असफल रही हैं, जबकि किसान सरकारी रेट कम होने से नाराज हैं. बैंकिंग दिक्कतों, बाजार में बढ़ती कीमतों और सरकारी सख्ती के कारण खरीद व्यवस्था लगभग ठप हो गई है, जिससे किसानों और सरकार दोनों की चिंता बढ़ गई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today