किसान तक के मंडी पेज पर आपका स्वागत है। यहां आप देश की हर मंडी में चल रहा फसल का दाम देख सकते हैं। आपको पुराने मंडी भाव की जानकारी भी इस पेज पर मिलेगी। देश भर की मंडियों में आज का सबसे ज्यादा भाव रहा रुपये/क्विंटल और सबसे कम भाव रहा रुपये/क्विंटल ।
| राज्य | मंडी | कृषि जिंस | आवक (क्विंटल में) | व्यापार (क्विंटल में) | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|
महाराष्ट्र में NAFED की प्याज खरीद योजना को किसानों का कमजोर समर्थन मिल रहा है. कम खरीद दर के चलते Nashik के किसान विरोध कर रहे हैं और सरकार से कीमत बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
सरकार ने प्याज के लिए मिनिमम एश्योर्ड प्रोक्योरमेंट प्राइस (MAPP) बढ़ाकर 1650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो 13 जून 2026 से लागू होगा. हालांकि किसान इसे अपर्याप्त बताते हुए अधिक कीमत की मांग कर रहे हैं.
Potato Mandi Rate: पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की मंडियों में 12 जून को आलू के भाव में बड़ा अंतर देखने को मिला. कई बाजारों में कीमतें नरम रहीं, जबकि कुछ मंडियों में ही रेट 10 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर गए. जानिए तीनों राज्यों में क्या रहा भाव...
कर्नाटक में बेमौसम बारिश और बढ़ी नमी के कारण प्याज की फसल काली फफूंदी (ब्लैक मोल्ड) से प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. खराब क्वालिटी वाले प्याज के कारण बाजार में कीमतें गिरकर 15 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, जबकि अच्छे प्याज 25-30 रुपये में बिक रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सही तरीके से ‘क्यूरिंग’ और स्टोरेज की कमी इस समस्या को और बढ़ा रही है.
महाराष्ट्र सरकार ने प्याज की गिरती कीमतों से निपटने और किसानों को राहत देने के लिए विशेषज्ञ उपसमिति बनाई है. समिति कीमत गिरने के कारणों, निर्यात नीति के असर और प्याज वैल्यू चेन की समीक्षा करेगी. रिपोर्ट 15 दिन में सरकार को सौंपी जाएगी.
भारत ने असम के तेजपुर से GI टैग प्राप्त एक टन लीची का निर्यात दुबई को किया है. यह लीची अपनी मिठास, लाल रंग और खुशबू के लिए प्रसिद्ध है. इस कदम से पूर्वोत्तर भारत के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिली है और किसानों के लिए बेहतर आय और नए निर्यात अवसर खुले हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today