
कृषि क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं तो उनके लिए बड़ी खबर है. उच्च शिक्षा और रिसर्च का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा मौका हैं.इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च यानी ICAR ने PG (AIEEA) और PhD (AICE-JRF/SRF) प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन परीक्षाओं के जरिए देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों और रिसर्च संस्थानों में दाखिला मिलेगा. मेरिट में आने वाले छात्रों को पढ़ाई के साथ आकर्षक स्कॉलरशिप और फेलोशिप का लाभ भी दिया जाएगा.
इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 122 शहरों तक कर दी गई है.हर साल करीब 17 हजार अभ्यर्थियों का चयन इन प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से होता है.
कृषि क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों को 7 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र में सुधार के लिए 9 और 10 जून को करेक्शन विंडो खोली जाएगी.परीक्षा 4 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित होगी.
PG प्रवेश परीक्षा 120 मिनट की होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे. प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा. वहीं PhD परीक्षा तीन अलग-अलग सेक्शन में आयोजित की जाएगी.
इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय वेबकैम या मोबाइल कैमरे से लाइव फोटो कैप्चर करके अपलोड करनी होगी. फोटो लेते समय टोपी, मास्क या रंगीन चश्मा पहनने की अनुमति नहीं होगी.
परीक्षा में अनुचित साधनों या नकल का इस्तेमाल करने वाले अभ्यर्थियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.ऐसे उम्मीदवारों को तीन साल तक सभी सरकारी परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया जा सकता है. साथ ही कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान रखा गया है.
जनरल, OBC और EWS वर्ग के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं.
SC, ST और PwBD वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं.
12,640 रुपये प्रतिमाह स्कॉलरशिप (दो वर्ष तक)
6,000 रुपये प्रतिवर्ष कंटिंजेंसी ग्रांट
पहले और दूसरे वर्ष 37,000 रुपये प्रतिमाह फेलोशिप
तीसरे वर्ष 42,000 रुपये प्रतिमाह फेलोशिप
10,000 रुपये प्रतिवर्ष कंटिंजेंसी ग्रांट तीन साल तक
PG स्तर पर 20 विषय समूहों के तहत 81 उप-विषयों में दाखिला दिया जाएगा. वहीं PhD में 19 कोर ग्रुप्स के अंतर्गत 72 विशेष विषयों में प्रवेश मिलेगा.
PG परीक्षा शुल्क
जनरल: 1300 रुपये
OBC/EWS: 1255 रुपये
SC/ST/PwBD: 675 रुपये
जनरल: 2000 रुपये
OBC/EWS: 1955 रुपये
SC/ST/PwBD: 1075 रुपये
कृषि, पशुपालन, डेयरी, रिसर्च और एग्रीटेक के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today