खाद्य उत्पादन के दम पर नई पहचान बना रहा यूपी, सीएम योगी ने गिनाई कई उपलब्धियां

खाद्य उत्पादन के दम पर नई पहचान बना रहा यूपी, सीएम योगी ने गिनाई कई उपलब्धियां

लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने UPSSSC जरिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए.  इस मौके पर उन्होंने रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रदेश के बढ़ते उत्पादन को लेकर कई अहम बातें कहीं.

Advertisement
खाद्य उत्पादन के दम पर नई पहचान बना रहा यूपी, सीएम योगी ने गिनाई कई उपलब्धियांमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने UPSSSC के जरिए चयनित कनिष्ठ विश्लेषकों (औषधि) और दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए. इस मौके पर उन्होंने रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रदेश के बढ़ते उत्पादन को लेकर कई अहम बातें कहीं. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. नए चयनित औषधि विश्लेषक दवाओं की क्वालिटी सुनिश्चित करेंगे, जिससे लोगों तक सुरक्षित और बेहतर दवाएं पहुंच सकेंगी. वहीं दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों की नियुक्ति से लोगों को बेहतर डेंटल केयर मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं और सुलभ होंगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि लोगों को बीमारी से पहले ही जागरूक करना भी है.

युवाओं के रोजगार पर बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने ने युवाओं के रोजगार पर भी खास फोकस किया. उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं जमीन पर लागू की जा रही हैं. इनमें प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, स्टैंड अप योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शामिल हैं. इन योजनाओं के जरिए युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद और मार्गदर्शन दिया जा रहा है. इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं, बल्कि युवा खुद भी नौकरी देने वाले बन रहे हैं.

खाद्य उत्पादन नई पहचान बना रहा यूपी

मुख्यमंत्री ने खाद्य सामग्री और उत्पादन का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का एक बड़ा उपभोक्ता बाजार ही नहीं, बल्कि उत्पादन का भी बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. यहां तैयार होने वाले उत्पाद देश के अन्य राज्यों की जरूरतों को भी पूरा करेंगे. 25 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में उद्योगों के विस्तार से रोजगार के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण और अन्य सेक्टर में भी तेजी आएगी.

MSME सेक्टर में युवाओं को मिल रहा रोजगार

उन्होंने कहा कि MSME सेक्टर में भी बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है. छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार होने से निवेश का माहौल भी बेहतर हुआ है. दंगा और अपराध में कमी आने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और वे उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आगे आ रहे हैं.  हाल ही में फार्मा सेक्टर में 17 निवेशकों को प्रोत्साहन पत्र जारी किए गए हैं, जो राज्य के अंदर ही उत्पादन और मैन्युफैक्चरिंग का काम करेंगे. इससे न केवल उद्योगों का विस्तार होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा.

एक बड़ा उद्योग आने से उसके आसपास कई छोटे-छोटे उद्योग भी विकसित होते हैं, जिससे रोजगार के अवसर और बढ़ जाते हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश रोजगार, स्वास्थ्य और उत्पादन के क्षेत्र में और मजबूती से आगे बढ़ेगा, जिससे प्रदेश के युवाओं को बेहतर भविष्य और आम लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिल सकेगा. 

POST A COMMENT