एग्री बिजनेस सेक्टर की पढ़ाई के बाद युवा सीधे किसानों से जुड़कर कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग जैसे काम कर सकते हैं.एग्रीकल्चर सेक्टर में तेजी से हो रहे विकास ने इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रोफेशनल्स की मांग को बढ़ा दिया है. खाद्य उत्पादों के बढ़ते निर्यात संभावनाओं ने एग्रीकल्चर से हायर एजूकेशन लेने वाले युवाओं के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) से लेकर सरकारी नौकरी तक के रास्ते खोल दिए हैं. अब बड़ी संख्या में युवा एग्रीकल्चर कोर्सेस में एडमिशन लेकर पढ़ाई की ओर आकर्षित हो रहे हैं. यही नहीं, सरकारी से लेकर निजी विश्वविद्यालय एग्रीकल्चर से जुड़े नए-नए कोर्स भी ला रहे हैं. इसी कड़ी में घर बैठे पढ़ाई करने का मौका देने वाला देश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपेन यूनिवर्सिटी (IGNOU) एग्रीकल्चर में एमबीए कोर्स लेकर आया है. जबकि, पहले से ही यूनिवर्सिटी एग्री बिजनेस में पोस्ट ग्रेजुएशन भी करा रही है. आइये इन दोनों कोर्स की फीस, समय और बाकी जरूरी बिंदुओं को समझते हैं.
सेंट्रल यूनिवर्सिटी इग्नू (IGNOU) के पीआरओ राजेश शर्मा के अनुसार इग्नू ने अपने एग्रीकल्चर स्कूल के जरिए ओपन एंड डिस्टेंस मोड (ओडीएल) के तहत कई कोर्स में प्रवेश ले रहा है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपेन यूनिवर्सिटी (IGNOU) का एग्रीकल्चर स्कूल ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन एग्रीकल्चर बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की है. इसका उद्देश्य कृषि व्यवसाय और किसान अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सक्षम व्यावसायिक पेशेवरों को तैयार करना है. इग्नू डिस्टेंस लर्निंग के तहत पढ़ाई कराती है, इसलिए युवा घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं.
इग्नू (IGNOU) के पीआरओ राजेश शर्मा के मुताबिक यूनिवर्सिटी युवाओं को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एग्री बिजनेस (PGDAB) करने का मौका भी दे रही है. इस कोर्स के लिए एडमिशन शुरू हो चुके हैं और डिस्टेंस लर्निंग के तहत घर से पढ़ाई की जा सकती है. खास बात ये है कि एडमिशन के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है.
कोर्स से संबंधित जानकारी के लिए छात्र फोन नंबर 91-011-29537067, 29573091 पर कॉल कर सकते हैं या Email- Id: pkjain@ignou.ac.in, dinkar_soa@ignou.ac.in, chaithranr@ignou.ac.in पर लिखकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.
ऊपर बताए गए दोनों कोर्स को करने के बाद युवा खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं या निजी क्षेत्र की मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब कर सकते हैं और सरकारी विभागों में अधिकारी बनने का मौका भी उनके पास रहता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today