जुलाई के दूसरे दिन ठिठका सोने का भाव, चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार, दोनों कीमती धातुओं की रिटेल प्राइस लिस्ट जारी जुलाई के दूसरे दिन ठिठका सोने का भाव, चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार, दोनों कीमती धातुओं की रिटेल प्राइस लिस्ट जारी
लगातार दूसरे सत्र में सोना 71,689 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर होकर खुला. जबकि, चांदी 89,867 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. बुलियन मार्केट ने दिल्ली समेत अन्य मेट्रो शहरों में सोना और चांदी की अनुमानित रिटेल कीमतों की लिस्ट जारी कर दी है.
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोना और चांदी स्थिर रुख पर बंद हुए थे.रिजवान नूर खान - New Delhi,
- Jul 02, 2024,
- Updated Jul 02, 2024, 2:26 PM IST
पिछले सप्ताह चढ़ी रहीं सोना और चांदी की कीमतें जुलाई के पहले सप्ताह में स्थिर रही हैं. लगातार दूसरे कारोबारी दिवस पर सोने का भाव स्थिर रहा है, जबकि चांदी में बढ़त दर्ज की गई है. बुलियन मार्केट के अनुसार दिल्ली में 20 कैरेट सोने की अनुमानित कीमत 63,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि चांदी का भाव 88,085 रुपये प्रति किलो ग्राम है. बता दें कि बीते दिन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोना और चांदी स्थिर रुख पर बंद हुए थे.
वायदा बाजार में सोना और चांदी का भाव
एमसीएक्स पर सोने की अगस्त वायदा कीमतें मंगलवार को 0.05% या 35 रुपये की बढ़त के साथ 71,689 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर होकर खुला. जबकि, चांदी के सितंबर वायदा कीमतें 0.13% या 117 रुपये की बढ़त के साथ 89,867 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थीं. बीते दिन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोना और चांदी स्थिर रुख पर बंद हुए.
दिल्ली में सोना चांदी की रिटेल कीमतें
गोल्ड ज्वैलरी ट्रेड बॉडी IBJA इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने आज 2 जुलाई 2024 के लिए दिल्ली में 24 कैरेट 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोने और चांदी की अनुमानित रिटेल कीमतें जारी की हैं.
- 24 कैरेट (999 शुद्धता) कीमत 71,860 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- 24 कैरेट (995 शुद्धता) कीमत 71,570 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- 22 कैरेट (916 शुद्धता) कीमत 70,130 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- 20 कैरेट (833 शुद्धता) कीमत 63,950 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- 18 कैरेट (750 शुद्धता) कीमत 58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- 14 कैरेट (585 शुद्धता) कीमत 46,350 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- चांदी (999 शुद्धता) कीमत 88,085 रुपये प्रति किलो ग्राम.
- नोट- इस कीमत में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्जेस नहीं जोड़े गए हैं. (कीमतों में बदलाव संभव है)
मेट्रो शहरों में सोना और चांदी का भाव
- मुंबई - 22 कैरेट सोना की कीमत 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- कोलकाता - 22 कैरेट सोना का भाव 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- चेन्नई - 22 कैरेट सोना का भाव 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम.
- मुंबई और कोलकाता - चांदी का भाव 90,300 रुपये प्रति किलो.
- चेन्नई - चांदी का भाव 94,800 रुपये प्रति किलो.
ये भी पढ़ें -