आलू प्रोडक्ट को दुनियाभर में ले जा रहा HyFarm, 6 हजार किसानों को मिल रहा फायदा, रोचक है सफर 

आलू प्रोडक्ट को दुनियाभर में ले जा रहा HyFarm, 6 हजार किसानों को मिल रहा फायदा, रोचक है सफर 

हायफार्म के पास एक मजबूत बैकवर्ड लिंकेज है. कंपनी कॉन्ट्रैक्ट खेती में 6000 से अधिक किसानों को शामिल करती है. कंपनी कॉट्रैक्ट फार्मिंग में उन्नत किस्म वाले बीज और कृषि संबंधी जरूरतें किसानों को उपलब्ध कराते हैं. 

Advertisement
आलू प्रोडक्ट को दुनियाभर में ले जा रहा HyFarm, 6 हजार किसानों को मिल रहा फायदा, रोचक है सफर हायफार्म किसानों से खरीदी गई आलू के प्रोडक्ट 40 देशों में बेचता है.

भारतीय आलू से बने प्रोडक्ट को दुनियाभर में पहुंचा रही एग्रीटेक फर्म हायफार्म (HyFarm) ने 6 हजार से अधिक किसानों के साथ काम कर रही है. इन किसानों को कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के तहत उन्नत किस्म के बीज और कृषि सहायता देकर उपज को खरीदा जा रहा है. हायफार्म किसानों से खरीदी गई आलू से 3 प्रोडक्ट फ्रेंच फ्राइज, हैश ब्राउन और फ्लेक्स बनाए जा रहे हैं और इन्हें 40 देशों में बिक्री किया जा रहा है. 

गुजरात के अहमदाबाद बेस्ड कंपनी असनदास एंड संस (Asandas and Sons) ने हायफन फूड्स (HyFun Foods) को लॉन्च किया गया था. बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को यह फायदा था कि उनके पास आलू का व्यापार पहले हो रहा था. इसके चलते किसानों का अच्छा नेटवर्क भी था. इसका फायदा हायफन फूड्स को मिला. बाद में आलू से बने प्रोडक्ट को दुनियाभर में पहुंचाने के लिए कंपनी ने हायफार्म नाम से नई यूनिट शुरू की. 

हायफार्म के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस सौंदरारादजाने के अनुसार 5-6 साल पहले भारत में सही फ्रेंच फ्राइज के लिए आलू की किस्म मिलने के बाद हाइफन ने रफ्तार पकड़ी. उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान सप्लाई चेन प्रभावित हुई, लेकिन हायफन ने अपने सैंपल दुनियाभर के खरीदारों के पास भेजना शुरू किया. हर खरीदार ने पाया कि हायफन के प्रोडक्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने में सक्षम थे. इसके बाद सभी को लगा कि यह किसी भी अन्य अमेरिकी या यूरोपीय प्रोडक्ट की तरह ही अच्छा है. इसलिए मांग बढ़ने लगी और तब से ही हायफन के आलू प्रोडक्ट फ्रेंच फ्राइज, हैश ब्राउन और फ्लेक्स 40 देशों में निर्यात किए गए हैं.

घरेलू बाजार से वैश्विक बाजार तक पहुंच 

हाईफन फूड्स के ग्रुप सीईओ हरेश करमचंदानी कहते हैं कि हमारे फ्रेंच फ्राइज और अन्य फ्रोजेन फूड प्रोडक्ट बनाने में देश में उगाए गए आलू से बनाए जाते हैं. हम भारतीय कृषि और स्थानीय आलू किसानों का सपोर्ट करते हुए अपने उपभोक्ताओं के लिए हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपनी हायफार्म पहल के माध्यम से कंपनी न केवल घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए मॉडर्न तकनीकों को भारतीय आलू उत्पादकों की विरासत के साथ जोड़ती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर विस्तार भी कर रही है. हाईफन फूड्स भारत को क्वालिटी वाले फ्रोजेन फूड प्रोडक्ट के अग्रणी सप्लायर के रूप में दुनियाभर में पहचान बना रहा है. 

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग बिजनेस मॉडल में 6 हजार किसान 

सीईओ सुंदराराजने ने कहा कि हायफन फूड्स के लिए हायफार्म एक फार्म टू शेल्फ वर्टिकल सप्लाई चेन है, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट खेती का अनूठा बिजनेस मॉडल है, जो बड़े स्तर पर कृषि कार्यक्रम के माध्यम से उत्तम किस्म के बीजों और कमर्शियल फसलों को उगाता है. इसके लिए हायफार्म के पास एक मजबूत बैकवर्ड लिंकेज है. कंपनी कॉन्ट्रैक्ट खेती में 6000 से अधिक किसानों को शामिल करती है. उन्होंने कहा कि कॉट्रैक्ट फार्मिंग में हम उन्नत किस्म वाले बीज और कृषि संबंधी जरूरतें उपलब्ध कराते हैं. 

तकनीक के जरिए 300 एकड़ में आलू की उगा रहे 

कंपनी का किसानों के साथ लाइसेंस एग्रीमेंट है. 300 एकड़ से अधिक में खेती की जाती है. शुरुआत में हाइड्रोपोनिक्स और एरोपोनिक्स तकनीक के जरिए प्रयोगशालाओं में छोटी किस्म वाले आलू का उत्पादन किया जाता है.सौंदरारादजाने ने कहा कि हमारा प्रयास पर्यावरण के अनुकूल खेती तकनीकों को बढ़ावा देना और हाई क्वालिटी वाले आलू की सप्लाई चेन बनाना है. हायफार्म ने उन्नत हाईटेक कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की है, जो यह पक्का करता है कि कच्चे आलू को प्रोसेस होने तक हाई क्वालिटी में बनाए रखा जा सके. 

ये भी पढ़ें - 

POST A COMMENT