खाद की बढ़ती कीमतों का बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया, सरकार ने खर्च किए ₹16 लाख करोड़: पीएम मोदी

खाद की बढ़ती कीमतों का बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया, सरकार ने खर्च किए ₹16 लाख करोड़: पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करते हुए देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में लगभग ₹19,000 करोड़ ट्रांसफर किए. इस अवसर पर उन्होंने कृषि, पशुपालन और बागवानी क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक छोटे किसानों के खातों में करीब ₹4.5 लाख करोड़ सीधे भेजे जा चुके हैं. साथ ही सरकार ने उर्वरक सब्सिडी पर लगभग ₹16 लाख करोड़ खर्च कर किसानों को राहत दी है.

Advertisement
खाद की बढ़ती कीमतों का बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया, सरकार ने खर्च किए ₹16 लाख करोड़: पीएम मोदीपीएम किसान की 24वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार को पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी की. देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में लगभग 19,000 करोड़ रुपये जारी किए गए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने खेती-किसानी से लेकर पशुपालन और बागवानी से जुड़े कई काम का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने हजारों की संख्या में जुटे किसानों और पशुपालकों को संबोधित किया. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा. हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं, किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उन्हें सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी है. 2013-14 के मुकाबले देश का कृषि बजट 5 गुना से ज्यादा बढ़ा है. पीएम किसान सम्मान निधि करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का अहम हिस्सा बन गई है. आज करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी गई है.

छोटे किसानों को मिले 4 लाख करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, गुजरात के 50 लाख से ज्यादा किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है. किसानों के खातों में 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हुए हैं. बनासकांठा के लाखों किसान परिवारों के खातों में भी करीब 50 करोड़ रुपये पहुंचे हैं. बीते वर्षों में सरकार की नीतियों से किसानों को 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ हुआ है. किसानों को यह राशि मिली है या उनकी इतनी बचत हुई है. मैं आपको सिर्फ 5 योजनाओं का उदाहरण दूंगा. पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करीब साढ़े 4 लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं.

खाद के लिए सरकार ने 16 लाख करोड़ खर्च किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आजादी के बाद छोटे किसानों की जरूरतों पर कभी ध्यान नहीं दिया गया. छोटे किसानों की समस्याओं को कभी नहीं समझा गया. देश में 85 फीसदी से ज्यादा किसान छोटे किसान हैं. हमारी सरकार ने छोटे किसानों की चिंता की है. पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए उन्हें आर्थिक मदद दी जा रही है. बीते कुछ सालों में दुनिया भर में खाद की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. लेकिन हमारी सरकार ने खाद की बढ़ी हुई कीमतों का बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया. सरकार ने इस पर करीब 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

पिछली सरकारों ने 'MSP' पर दिया धोखा-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, पहले की सरकारें MSP के मुद्दे पर किसानों को धोखा देती थीं. हमारी सरकार ने किसानों से किया MSP का वादा पूरा किया है. पिछले 12 वर्षों में गेहूं और धान किसानों को MSP के रूप में 24 लाख करोड़ रुपये मिले हैं. यह रकम सीधे किसानों के खातों में पहुंची है. हमारी सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना के जरिए किसानों को सुरक्षा का मजबूत कवच दिया है.

POST A COMMENT