नोल-खोल की खेती से बढ़ाएं आमदनी,  जानें घर बैठे मंगवाने का आसान तरीका

नोल-खोल की खेती से बढ़ाएं आमदनी,  जानें घर बैठे मंगवाने का आसान तरीका

किसानों की सुविधा के लिए ये सरकारी संस्थान ऑनलाइन गांठ गोभी की उन्नत किस्म का बीज बेच रहा है. इस बीज को आप ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर सस्ते में घर पर मंगवा सकते हैं.

Advertisement
नोल-खोल की खेती से बढ़ाएं आमदनी,  जानें घर बैठे मंगवाने का आसान तरीकानोल-खोल की खेती

गांठ गोभी का सब्जियों में एक महत्वपूर्ण स्थान है. ये एक गोलाकार गोभी होती है, जिसे गांठ गोभी और नोल-खोल भी कहा जाता है. यह गोल आकार की होती है और दिखने में बिल्कुल बंद गोभी की तरह ही होती है. नोल खोल को जंगली गोभी भी कहा जाता है, जो बंद गोभी से थोड़े छोटे आकार की होती है. ये इसलिए भी खास है, क्योंकि इसकी खेती दो साल में सिर्फ एक बार ही होती है. कश्मीर, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के किसान इसकी खेती बड़े पैमाने पर करते हैं. वहीं, अमेरिका जैसे देशों में ये जंगली गोभी काफी लोकप्रिय है. ऐसे में किसान इसकी खेती कर बेहतर मुनाफा भी कमा सकते हैं. अगर आप भी नोल-खोल की खेती करना चाहते हैं और उसकी उन्नत किस्म सफेद वियना का बीज मंगवाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी की सहायता से गांठ गोभी के बीज ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं.

यहां मिलेगा नोल-खोल का बीज

किसान अब नकदी फसलों की खेती अधिक मात्रा में करने लगे हैं. इससे किसानों की बंपर कमाई हो रही है. इसलिए किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती कर रहे हैं. ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन नोल-खोल की सफेद वियना किस्म का बीज बेच रहा है. इस बीज को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से बीज खरीद सकते हैं. ऐसे में किसानों या गार्डनिंग करने वाले लोगों को आसानी से गांठ गोभी की बीज मिल जाएगी.

गांठ गोभी के बीज की खासियत

सफेद वियना गांठ गोभी की एक खास वैरायटी है. ये एक जल्दी तैयार होने वाली किस्म है, जो हल्की शलजम जैसे स्वाद के साथ सफेद गूदेदार बल्ब और हरी पत्तियों के लिए जानी जाती है. इसके बल्ब को टेनिस बॉल के आकार का होने पर काटा जाता है. यह किस्म आमतौर पर 18 इंच तक बढ़ती है और दोमट मिट्टी में बेहतर परिणाम देती है. यह किस्म अपने बेहतरीन स्वाद और तेजी से बढ़ने के कारण घरेलू बागवानी के लिए भी काफी लोकप्रिय है.  

बीज की कितनी है कीमत

अगर आप भी गांठ गोभी की उन्नत किस्म की खेती करना चाहते हैं तो सफेद वियना किस्म के 5 gm. के पैक का बीज 10 फीसदी छूट के साथ मात्र 90 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. इसे खरीद कर आप आसानी से नोल-खोल की खेती कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं. साथ ही अपने किचन गार्डन में भी उगा सकते हैं.

इस तरह की भूमि होगी उपजाऊ

गांठ गोभी की किसानी करने वाले किसानों के लिए सबसे पहले इसके उपयुक्त मिट्टी बनानी होती है. नोल-खोल की बेहतर उत्पादन के लिए दोमट मिट्टी बेस्ट होता है, ध्यान रखें कि मिट्टी की पीएच मान 6.5 से 7.0 तक ही होना चाहिए.  वहीं, प्रति हेक्टेयर खेत में नोल खोल उगाने के लिये कम से कम 1 से 1.5 किलो ग्राम बीजों की जरूरत होती है, जिनसे नर्सरी में उन्नत पौधे तैयार किए जाते हैं. इसके अलावा गांठ गोभी उगाने के लिए खेतों में अंतिम जुताई से पहले 20 से 25 टन गोबर की खाद,  और नाइट्रोजन की आधी मात्रा डालना फायदेमंद रहता है. 

POST A COMMENT