गोंडा में ट्रैक्टर चोरों का खेल खत्मगोंडा जिले में ट्रैक्टर चोरो के एक अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार करके 5 ट्रैक्टरों को बरामद किया है. अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि चोरों का यह गैंग किसानों को ट्रैक्टर खरीदवाने में फाइनेंस कराता था उसके बाद 25 हजार रुपए महीने पर ट्रैक्टर को किराए पर तीन महीने के लिए लेता था जिसके लिए 75 हजार एडवांस दे देते थे. फिर ट्रैक्टर को दूसरे जिलों में बेंच देता था. आज सरगना कुलदीप सिंह समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया और पांच ट्रैक्टरों को बरामद किया गया है. घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत की है.
गोंडा में पिछले कुछ महीनों से किसानों को फाइनेंस कराकर ट्रैक्टरों को पार कर देने वाला गैंग जनपद में सक्रिय था. गैंग किसानों को फाइनेंस का ट्रैक्टर खरीदवा कर उनसे 25 हजार रुपए महीने पर ट्रैक्टर को रेलवे में काम के नाम पर लेता था. जिसके एवज में गैंग तीन महीने का एडवांस किसान को दे देते था. तीन महीने बाद गैंग न तो ट्रैक्टर देता थे और न ही किराया देते थे. इससे पीड़ित किसान अनीस कुमार ने थाना नवाबगंज में एफआईआर दर्ज करवाई.
पुलिस ने जब जांच शुरू की और गैंग के चार सदस्यों को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू की तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ. अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि चोरों का यह गैंग किसानों को ट्रैक्टर खरीदवाने में फाइनेंस कराता था. उसके बाद 25 हजार रुपए महीने पर ट्रैक्टर को किराए पर तीन महीने के लिए लेता था. जिसके लिए 75 हजार एडवांस दे देते थे. फिर ट्रैक्टर को दूसरे जिलों में बेंच देता था.
आज सरगना कुलदीप सिंह समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया और पांच ट्रैक्टरों को बरामद किया गया. घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत की है.
इस मामले से किसानों में राहत की लहर दौड़ गई है और पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी तरह के फाइनेंस और ट्रैक्टर लेन-देन में सतर्क रहें. गैंग की गिरफ्तारी से ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. (आंचल श्रीवास्तव का इनपुट)
ये भी पढ़ें:
EV ट्रैक्टर पर मिलेगी सब्सिडी, छोटे किसानों के बच्चों की पढ़ाई में भी मदद, संसदीय समिति की बड़ी सिफारिश
Goat Care in Summer: आने वाले तीन महीने ऐसी होनी चाहिए बकरे-बकरियों की खुराक
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today