नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत आधुनिक खेती की ट्रेनिंग मिलेगी.राजस्थान सरकार किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करने के इरादे से फार्मर नॉलेज इनहैंसमेंट प्रोग्राम शुरू किया है. इसके तहत राज्य के 100 युवा प्रगतिशील किसानों को विदेशी खेती की तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी. राजस्थान के औद्यानिकी आयुक्त ने कहा कि प्रोग्राम का हिस्सा बनने के इच्छुक किसान 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. चयन के लिए कुछ कैटेगरी और मानक तय किए गए हैं.
राजस्थान में कृषि गतिविधियों को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है. खेती पद्धति में बदलाव के लिए किसानों को ट्रेनिंग देने के लिए योजना शुरू की गई है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं. राजस्थान सरकार के अनुसार प्रदेश के 100 युवा प्रगतिशील किसान नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत किसानों को विदेशी खेती की तकनीक सिखाई जाएगी. राजस्थान सरकार ने बजट में किसान नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम की घोषणा की थी.
राजस्थान सरकार की ओर से कहा गया है कि राज्य के युवा प्रगतिशील किसानों को आधुनिक खेती के तरीके सीखने के लिए इजराइल सहित अन्य देशों में भेजा जाएगा. राज्य के उद्यानिकी आयुक्त जयसिंह ने बताया कि चयन के लिए किसान खुद राज किसान साथी पोर्टल पर 10 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. बताया गया कि राज्य के 10 कृषि संभागों में आधुनिक खेती तकनीक संभावनाओं को देखते हुए टारगेट तय किए गए हैं.
किसान नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत आधुनिक खेती और विदेश खेती तकनीक की ट्रेनिंग के लिए 100 किसानों का चयन किया जाना है, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान और महिला किसानों को भी शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही 20 दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को भी चुना जाएगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today