यहां के दलहन–तिलहन किसानों के लिए खुशखबरी, रबी 2026 के लिए शिवराज ने MSP खरीद को दी मंजूरी

यहां के दलहन–तिलहन किसानों के लिए खुशखबरी, रबी 2026 के लिए शिवराज ने MSP खरीद को दी मंजूरी

किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस राज्य में रबी 2026 सीजन के लिए दलहन और तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद को मंजूरी दी है.

Advertisement
यहां के दलहन–तिलहन किसानों के लिए खुशखबरी, रबी 2026 के लिए शिवराज ने MSP खरीद को दी मंजूरीदलहन–तिलहन किसानों के लिए खुशखबरी

किसानों को उनकी फसल का उचित और लाभकारी दाम दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश में रबी 2026 सीजन के लिए दलहन और तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर बड़े पैमाने पर खरीद को मंजूरी दी है. इस फैसले का सीधा फायदा किसानों को मिलेगा, क्योंकि अब उनकी उपज सरकार द्वारा तय किए गए MSP पर खरीदी जाएगी, जिससे उन्हें नुकसान नहीं होगा और उनकी आमदनी सुरक्षित रहेगी. ये कदम किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभ का सौदा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

MSP पर इन फसलों की होगी खरीद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है, जिसके तहत रबी 2026 सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 94,500 मीट्रिक टन चना, 3,000 मीट्रिक टन तुअर, 15,250 मीट्रिक टन मूंग, 3,54,000 मीट्रिक टन उड़द और 39,000 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद की जाएगी.  

रबी 2026 सीजन के लिए MSP

यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत की जाएगी. इन स्वीकृत खरीदों का कुल एमएसपी मूल्य 3,700 करोड़ रुपये से अधिक होगा. वहीं, केंद्र सरकार के इस निर्णय से आंध्र प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी और उन्हें अपनी फसल को कम दाम पर बेचने की मजबूरी से राहत मिलेगी.  

मूल्य समर्थन योजना के तहत होगी खरीद

मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह पहल दलहन और तिलहन उत्पादक किसानों की आय में स्थिरता लाने और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. 

दलहनी फसलों का तेजी से बढ़ा रकबा

कृषि विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस बार आंध्र प्रदेश में रबी फसलों का कुल उत्पादन क्षेत्र 17.05 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा है, जो सामान्य औसत क्षेत्रफल 20.69 लाख हेक्टेयर का 82 प्रतिशत है. लेकिन पिछले साल की तुलना में बुवाई क्षेत्र कुछ आगे निकल गया है.  मौजूदा रबी सीजन की बुवाई बढ़ने की वजह ये हैं कि किसानों द्वारा धान के बजाए दलहनों की खेती को प्राथमिकता दी गई है. 

POST A COMMENT