रबी फसलों की बुवाई ने पकड़ी रफ्तार: किसानों की पहली पसंद बनी सरसों और चने की खेती, शुरुआती रिपोर्ट जारी

रबी फसलों की बुवाई ने पकड़ी रफ्तार: किसानों की पहली पसंद बनी सरसों और चने की खेती, शुरुआती रिपोर्ट जारी

राजस्थान कृषि विभाग ने रबी सीजन 2026-27 के लिए 21 अक्टूबर 2026 तक का बुवाई आंकड़ा जारी कर दिया है. राज्य में शुरुआती रबी बुवाई का कुल आंकड़ा 6.21 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है. इस दौरान किसानों ने मुख्य रूप से सरसों (रैपसीड एंड मस्टर्ड) और चने की बुवाई में खासी दिलचस्पी दिखाई है. रिपोर्ट के अनुसार कुल तय लक्ष्य के मुकाबले अभी शुरुआती चरण में 5.16 फीसदी बुवाई पूरी हो चुकी है.

Advertisement
राजस्थान रबी बुवाई अपडेट: शुरुआती चरण में 6.21 लाख हेक्टेयर में खेतीसरसों और चने की बुवाई पर किसानों का फोकस

राजस्थान में रबी सीजन 2026-27 की फसलों की बुवाई तेजी से शुरू हो गई है. राज्य के कृषि विभाग द्वारा 21 अक्टूबर 2026 तक के जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक कुल 6,21,837 (करीब 6.21 लाख) हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई की जा चुकी है, जो कि इस सीजन के कुल निर्धारित लक्ष्य (120.51 लाख हेक्टेयर) का लगभग 5.16 फीसदी है. 

सरसों और चने की बुवाई पर किसानों का फोकस

जारी रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती सीजन में तिलहन (Oilseeds) और दलहन (Pulses) फसलों की बुवाई सबसे आगे चल रही है. राजस्थान में सरसों की खेती हमेशा से प्रमुख रही है. इस सीजन में अब तक 5,40,300 हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की बुवाई हो चुकी है, जो कुल लक्ष्य (37.50 लाख हेक्टेयर) का करीब 14.41 फीसदी है. 

दलहन वर्ग में चने की बुवाई भी शुरू हो गई है. अब तक 36,437 हेक्टेयर में चने की फसल बोई जा चुकी है. 

इसके अलावा गेंहू, जौ, तारामीरा और अलसी (Linseed) की बुवाई भी विभिन्न जिलों में शुरू हो गई है, जिसके आंकड़े धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं. 

कुल बुवाई का गणित

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल अनाज (Cereals) की बुवाई 10.93 हजार हेक्टेयर, कुल दलहन (Pulses) की बुवाई 36.98 हजार हेक्टेयर और कुल तिलहन की बुवाई 5.43 लाख हेक्टेयर से अधिक दर्ज की गई है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने के साथ ही गेंहू और अन्य रबी फसलों की बुवाई में और तेजी आने की उम्मीद है.

पूरे देश में रबी सीजन की धीमी शुरुआत

पूरे देश की बात करें तो रबी फसलों की बुवाई ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है, लेकिन शुरुआती आंकड़े पिछले साल की तुलना में कमजोर तस्वीर दिखा रहे हैं. कृषि विभाग के 16 अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 3.43 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 4.65 लाख हेक्टेयर था. यानी कुल बुवाई क्षेत्र में 1.22 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है.

रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई अभी शुरू नहीं हुई है. वहीं धान और तिलहन फसलों के रकबे में गिरावट देखने को मिली है. इसके विपरीत दलहन और कुछ मोटे अनाजों की बुवाई में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

POST A COMMENT