MP की इस मंडी में गेहूं खरीदी में कटा बवाल! नायब तहसीलदार पर गाली-गलौच का आरोप, मारपीट होने पर भागकर बचाई जान

MP की इस मंडी में गेहूं खरीदी में कटा बवाल! नायब तहसीलदार पर गाली-गलौच का आरोप, मारपीट होने पर भागकर बचाई जान

मध्य प्रदेश की भितरवार मंडी में गेहूं खरीदी, कम रेट और तौल विवाद पर किसानों का गुस्सा भड़क गया. किसानों ने नायब तहसीलदार पर गाली देने का आरोप लगाया, जबकि अफसर ने मारपीट का दावा किया.

Advertisement
MP की इस मंडी में गेहूं खरीदी में कटा बवाल! नायब तहसीलदार पर गाली-गलौच का आरोप, मारपीट होने पर भागकर बचाई जानबाईं ओर नायब तहसीलदार, किसानों को ले जाते हुए पुलिस (दाएं)

मध्‍य प्रदेश में इन दिनों गेहूं खरीदी का समय चल रहा है, लेकिन कई जिलों में किसान कम दाम, स्‍लॉट बुकिंग में परेशानी और तुलाई प्रक्रिया को लेकर शिकायत कर रहे हैं. अब ताजा मामला ग्‍वालियर के भितरवार से सामने आया है, जहां किसानों और नायब तहसीलदार के बीच झड़प हो गई और अफसर को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा. अब इस मामले में पुलिस ने भी कार्रवाई की है और जांच चल रही है.

किसानों ने कम रेट पर तुलाई का आरोप लगाया

किसान गेहूं बेचने के लिए बुधवार को भ‍ितरवार कृषि उपज मंडी पहुंचे थे. किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है. सिर्फ तीन ट्र‍ालियों को 2575 रुपये का भाव मिला और बाकी सब को 2200-2300 का भाव मिल रहा है, जो एमएसपी से काफी कम है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि तुलाई में गड़बड़ी की जा रही है और सही दाम मांगने पर गेहूं की तुलाई ही नहीं की जा रही है. काफी समय से इस तरह की परेशानी  झेल रहे किसानों ने मंडी में हंगामा कर दिया.

किसानों को समझाने पहुंचे थे नायब तहसीलदार

वहीं, स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार हरनाम सिंह से किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं. किसानों का आरोप है कि बातचीत के दौरान तहसीलदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की, जिससे गुस्सा और बढ़ गया. इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और हंगामा तेज हो गया.

अफसर बोले- मंडी से भागकर बचाई जान

नायब तहसीलदार हरनाम सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी तत्वों ने अचानक आकर विवाद को बढ़ाया और उनके साथ मारपीट की. उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका चश्मा छीन लिया गया और उन्हें मुंह में चोट आई. हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें मौके से निकलकर अपनी जान बचानी पड़ी.

किसान ने अव्‍यस्‍था पर जताई नाराजगी

किसानों का कहना है कि गेहूं की कीमत सुबह ज्यादा बताई गई, लेकिन बाद में कम रेट पर तौल की जा रही थी. कई किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रखा गया, टोकन नहीं कट रहे थे और ऑनलाइन सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था. मंडी में पानी, भोजन और अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर भी किसानों में नाराजगी रही.

मामले में 4 किसानों पर एक्‍शन

घटना के बाद मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार किसानों को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. (सर्वेश पुरोहित की रिपोर्ट)

POST A COMMENT