यूपी में लंपी स्किन डिजीज को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, पशुपालन विभाग ने किसानों से की ये अपील

यूपी में लंपी स्किन डिजीज को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, पशुपालन विभाग ने किसानों से की ये अपील

Lumpy Skin Disease: डॉ. इंद्रमणि चौधरी ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज से संबंधित किसी भी सूचना की निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए बहुउद्देशीय प्रदेश के पशु चिकित्सालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. इसके माध्यम से जिले में बीमारी की स्थिति पर नजर रखने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
यूपी में लंपी स्किन डिजीज को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, पशुपालन विभाग ने किसानों से की ये अपीलगोवंश में लंपी वायरस के लक्षण

उत्तर प्रदेश में लंपी स्किन डिजीज (LSD) के संभावित प्रकोप की रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव को लेकर पशुपालन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. निदेशक रोग नियंत्रण एवं फार्म डॉ. इंद्रमणि चौधरी ने बताया कि लंपी स्किन डिजीज गोवंश में होने वाली एक संक्रामक बीमारी है, जो मक्खियों, मच्छरों और किलनी के काटने से फैलती है. वहीं,पशुओं में तेज बुखार, त्वचा पर 1-5 सेमी की कठोर गांठें, दूध में गिरावट और आंख-नाक से स्राव इसके प्रमुख लक्षण हैं.

समय पर वैक्सीन लगवाएं

उन्होंने बताया कि बचाव के लिए समय पर वैक्सीन लगवाएं और बाड़े में कीटनाशकों का छिड़काव करें. वहीं, लक्षण दिखने पर पशु चिकित्सक की सलाह से ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और मल्टीविटामिन दें.

यूपी लंपी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है.
यूपी लंपी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है.

जबकि बीमार पशु को आइसोलेट करें और सुपाच्य आहार व साफ पानी दें. पशुपालन विभाग ने किसानों से टीकाकरण करवाने की अपील की है.

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

डॉ. इंद्रमणि चौधरी ने बताया कि लंपी स्किन डिजीज से संबंधित किसी भी सूचना की निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए बहुउद्देशीय प्रदेश के पशु चिकित्सालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. इसके माध्यम से जिले में बीमारी की स्थिति पर नजर रखने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को देना चाहिए सूचना

उन्होंने बताया कि किसानों और पशुपालकों से अपील की है कि यदि किसी पशु में लंपी स्किन डिजीज के लक्षण दिखाई दें तो उसे अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग रखा जाए और तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी जाए. संक्रमित अथवा संदिग्ध पशुओं के उपचार के साथ-साथ उनके आइसोलेशन की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे बीमारी को अन्य पशुओं में फैलने से रोका जा सके.

ये भी पढे़ं-

Animal Care in Winter: बदलते मौसम में पशुओं की शेड और खुराक को लेकर हो जाएं अलर्ट

UP में अगले 48 घंटे के अंदर भारी बारिश का अलर्ट, जानें 31 अगस्त को कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

POST A COMMENT