Fish Pond Care: मछलियों के तालाब का पानी हरा हो गया है तो फौरन करें ये दो काम

Fish Pond Care: मछलियों के तालाब का पानी हरा हो गया है तो फौरन करें ये दो काम

Fish Pond Care जब तालाब का पानी हरे रंग का हो जाए तो उसमे चूने और गोबर का इस्तेमाल फौरन बंद कर दें. और इस बात का भी खास ख्याल रखें कि मछलियों को दिया जा रहा फीड क्वालिटी का है के नहीं. समय-समय पर तालाब की सफाई की जा रही है या नहीं. साथ ही तालाब में रहने के लिए मछलियों को जरूरत की जगह मिल रही हो. 

Advertisement
Fish Pond Care: मछलियों के तालाब का पानी हरा हो गया है तो फौरन करें ये दो काम जानिए कितनी होनी चाहिए मछली पालन के लिए तालाब गहराई

तालाब में पलने वाली मछलियों की ग्रोथ तेजी से हो. मछलियां वजनदार हो जाएं. मछलियों की हैल्थ अच्छी बने. ये वो तीन चीजें हैं जिन्हें लेकर हर एक छोटा-बड़ा मछली पालक उत्सुक रहता है. इस कड़ी में एक और चीज जुड़ जाती है, और वो है कि मछलियों को तालाब से निकालकर जब बाजार भेजा जाए तो वो फ्रेश बनी रहें. लेकिन इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि मछलियों की हैल्थ के साथ-साथ तालाब का पानी भी हेल्दी और साफ-स्वच्छ रहे. अक्सर तालाब का पानी हरा होने की शि‍कायतें सामने आती रहती हैं. मछलियों के तालाब के पानी का हरा होना कोई सामान्य बात नहीं है. इसे लेकर बहुत अलर्ट रहने की जरूरत है. 

फिशरीज एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि जैसे तालाब के पानी का रंग हरा होने लगे तो फौरन चूने और गोबर का इस्तेमाल रोक देना चाहिए. साथ ही मछलियों के तालाब को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि तालाब में से जलीय खर-पतवार को बाहर निकाल दिया जाए. खर-पतवार निकालने के लिए मजदूरों की मदद ली जा सकती है. जाल से भी इसको निकाला जा सकता है. रासायनिक दवा का छिड़काव करके भी खरपतवार को साफ किया जा सकता है. 

नर्सरी तालाब और मछलियों की देखभाल 

  • तालाब के पानी का रंग जैसे ही हरा हो जाए तो चूने-गोबर का इस्तेमाल 15 दिन से लेकर एक महीने तक के लिए बंद कर दें. 
  • जब बरसात के दौरान बारिश ज्यादा हो तो 15 से 20 किलो चूना घोल बनाकर प्रति एकड़ तालाब में जरूर डालें. 
  • नर्सरी तालाब से बीज निकालने से एक दिन पहले फीड बंद कर दें. 
  • नर्सरी तालाब को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए पहले उसे सुखा लें. 
  • नर्सरी तालाब को दोबारा तैयार करने की भी तैयारियों की जरूरत होती है. 
  • नर्सरी तालाब को दोबारा तैयार करने के लिए गोबर और चूने का इस्तेमाल करें. 
  • प्रति एकड़ तालाब में एक से दो हजार किलो गोबर और 50 किलो चूना डालें. 
  • दोबारा तैयार हो रहे नर्सरी तालाब में गोबर-चूने के बाद एक फिट पानी भर दें
  • पांच से सात दिन बाद तालाब में पांच फिट तक पानी भर दे
  • तालाब में पांच फिट पानी भरने के बाद 20 लाख बीज (स्पॉन) एक एकड़ में डाल दें 
  • बीज को हमेशा ट्रांसपोर्ट करते वक्त ठंडे वातावरण का इस्तेमाल करें.
  • तालाब से खरपतवार निकालने के लिए एक एकड़ तालाब में तीन किलोग्राम 2-4 D दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं.  

ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय

ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स

POST A COMMENT