भैंस पालनदेश के गांव-देहात और शहरी क्षेत्रों में दिन-प्रति-दिन पशुपालन का रोजगार अब तेजी से बढ़ता जा रहा है. मौजूदा समय में पशुपालन एक बेहतर कारोबार के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है. पशुपालन के व्यवसाय से जुड़कर कई किसान बेहतर कमाई कर रहे हैं. इसलिए भारत में खेती-किसानी के बाद बड़े पैमाने पर पशुपालन किया जा रहा है. वहीं, अच्छे दूध उत्पादन के और दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक हरा चारा खिलाना बहुत जरूरी होता है. हरा चारा पशुओं के अंदर पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भैंस से अधिक दूध लेने के लिए उन्हें कितना खिलाएं चारा. साथ ही आहार में खनिज की मात्रा भी जान लें.
ये भी पढ़ें:- PHOTOS: पशुपालन के लिए 90 प्रतिशत रकम देगी सरकार, जानिए इसके बारे में सबकुछ
भैंस से अधिक दूध लेने के लिए सीजन के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों का उपयोग करना चाहिए. इसमें सहजन के पत्ते, शतावर, केले का थंब और लोबिया घास सहित कुछ अन्य चीजें शामिल हैं. इसे खिलाने से भैंस का दूध उत्पादन बढ़ सकता है. ऐसे में यदि आप अपने भैंस के लिए सहजन के पत्ते का उपयोग करना चाहते हैं, तो भैंस के दूध देने की क्षमता के अनुसार इसे चारे के रूप में सुबह शाम खिलाएं.
ठीक इसी प्रकार यदि आप केले के थंब का उपयोग करना चाहते हैं, तो चारे में क़रीब 200 ग्राम शतावर मिलाकर इसे भैंस को सुबह-शाम खिला सकते हैं. इसके अलावा भैंस की दूध को बढ़ाने के लिए लोबिया घास एक अच्छा ऑप्शन है. इस घास में औषधीय गुण होते हैं, जिसका पशुओं पर कोई बुरा असर नहीं होता है, बल्कि कुछ ही समय में दूध की मात्रा के साथ क्वालिटी भी बढ़ जाती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today