IVF तकनीक से एक साल में एक ही जर्सी गाय से जन्मे तीन बछड़ेज्यादा और अच्छे दूध उत्पादन के लिए साफ और स्वच्छ पीने के पानी का होना बहुत जरूरी है. सिर्फ साफ और स्वच्छ ही नहीं उसे पिलाने का तरीका भी एक्सपर्ट के मुताबिक साफ-सफाई वाला होना चाहिए. इसका फायदा सिर्फ दूध उत्पादन में ही नहीं मिलता है, बल्कि गाय-भैंस की तंदरुस्ती और उसे बीमारियों से दूर रखने के लिए भी बहुत जरूरी है. पशुपालन हो या पोल्ट्री पालन, दोनों ही जगह पीने के पानी का बड़ा ही महत्व है. आपको सुनकर अटपटा लगेगा कि पशु उत्पादन का उत्पादन घटने और बढ़ने में पीने का पानी भी एक बड़ा कारण हैं.
पीने का पानी अगर साफ नहीं है तो पशु को बीमार पड़ने और उत्पादन घटने में देर नहीं लगेगी. ऐसा नहीं होना चाहिए कि पशु है तो जहां चाह वहां उसे नहर, पोखर का पानी पिला दिया. पशु को भी हेल्दी रखने और उनसे उत्पादन लेने के लिए जरूरी है कि खाने के साथ-साथ पीने के पानी का भी ख्याल रखा जाए. पीने के पानी के बर्तन को साफ रखा जाए. ताजा पानी ही पशुओं को पिलाया जाए.
पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पशुओं को पीने के पानी से जुड़ी टिप्स देते हुए कहा है कि हर संभव कोशिश की जाए कि पशुओं को ताजा पानी ही पीने के लिए दें. जैसे सुबह उस बर्तन या जगह से पानी को खाली कर दें जहां पशु पानी पीता है. पानी खाली करने के बाद उस बर्तन और जगह की अच्छी तरह से सफाई कर दें. अगर पानी की उस जगह पर अल्गी और गंदगी लगी है तो उसे अच्छी तरह से साफ कर दें. जब ये लगे कि सफाई अच्छी तरह से हो गई है तो उसमे ताजा पानी भर दें. अगर सर्दियों का मौसम है तो एकदम ठंडा यानि खुले में रखा रात का पानी बिल्कुल भी न पिलाएं. नलकूप का निकला ताजा पानी ही पशुओं को पिलाएं.
जब पशुओं में पानी की कमी हो जाती है तो कई तरह के लक्षण से इसे पहचाना जा सकता है. जैसे पशुओं को भूख नहीं लगती है. सुस्ती और कमजोर हो जाना. पेशाव गाढ़ा होना, वजन कम होना, आंखें सूख जाती हैं, चमड़ी सूखी और खुरदरी हो जाती है और पशुओं का दूध उत्पादन भी कम हो जाता है.
और सबसे बड़ी पहचान ये है कि जब हम पशु की चमढ़ी को उंगलियों से पकड़कर ऊपर उठाते हैं तो वो थोड़ी देर से अपनी जगह पर वापस आती है. अगर साफ-सफाई के साथ पानी पिलाया जा रहा है, पानी में मौजूद टीडीएस को कंट्रोल किया जा रहा है तो पशु-पक्षियों के बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाता है.
Meat Production: पश्चिम बंगाल नहीं, UP को दिया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट
PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today