
सर्दियों में तो कम, लेकिन गर्मियों के दौरान अक्सर अंडे खराब होने की शिकायत बनी रहती है. जो लोग घर में 8-10 दिन के लिए इकट्ठे अंडे ले आते हैं तो उनके लिए ये बड़ी परेशानी है. पोल्ट्री एक्सपर्ट की भी मानें तो अंडे खराब होने के पीछे बड़ी वजह उन्हें गलत तरीके से स्टोर करना है. अंडे खरीदते वक्त और खरीदने के बाद अंडे की क्वालिटी और दिखावट आमतौर पर इस बात पर निर्भर करती है कि उन्हें कितनी अच्छी तरह से स्टोर करके रखा गया है. क्योंकि अंडे ठंडे तापमान में खासतौर रेफ्रिजरेटर के अंदर स्टोर करने पर ही सबसे ज्यादा सेफ रहते हैं. क्योंकि जब अंडे लम्ब वक्त तक बाहरी तापमान में रहते हैं तो फिर उनमे तेजी से कुछ बदलाव होने लगते हैं.
ज्यादातर लोग अंडों को किचिन में खुले में रख देते हैं. जबकि गर्मियों में अंडों को ठंडक चाहिए होती है. लेकिन कुछ लोगों की ये शिकायत होती है कि फ्रिज में रखने के बाद भी अंडे खराब हो जाते हैं. हालांकि ये शिकायत गलत नहीं है, क्योंकि फ्रिज में भी अंडे कहां रखने चाहिए और कहां नहीं ये भी सभी को नहीं पता होता है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग फ्रिज के दरवाजे में अंडे रखकर उन्हें स्टोर करते हैं.
यूपी पोल्ट्री एसोसिएशन के प्रेसिडेंट और पोल्ट्री एक्सपर्ट नवाब अली अकबर का कहना है कि अंडे फ्रिज में अंदर की ओर रखने चाहिए. दरवाजे में अंडे रखने से वो जल्दी खराब हो जाते हैं. क्योंकि अगर फ्रिज का दरवाजा दिन में 10 बार भी खुला और बंद हुआ तो अंडों का तापमान जल्दी-जल्दी बदलता रहता है.
अंडे 28 से 30 डिग्री तापमान पर 10-12 दिनों तक ताजा रह सकते हैं. लेकिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा तो शेल्फ लाइफ भी कम होती जाएगी. अंडों की ताज़गी बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है कि तापमान और नमी का बैलेंस बनाए रखा जाए. वैसे सबसे अच्छा है कि अंडों को रेफ्रिजरेटर में तय शेल्फ या अंडे के केस में स्टोर किया जाए. अंडे हमेशा ठंडे तापमान और अच्छी हवादार ढकी हुई जगहों पर ही रखें जहां आस-पास का तापमान भी 28 से 30 डिग्री हो.
Meat Production: पश्चिम बंगाल नहीं, UP को दिया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट
Egg Expiry: अंडे की एक्सपायरी प्रिंट करने पर NECC ने कही ये बड़ी बात, पढ़ें CEO का इंटरव्यू
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today