Fish Pond Care: मछलियों के तालाब में कर लें चूने-गोबर का इस्तेमाल, बरसात में नहीं होगी परेशानी Fish Pond Care: मछलियों के तालाब में कर लें चूने-गोबर का इस्तेमाल, बरसात में नहीं होगी परेशानी
Fish Pond Care बरसात के दिनों में तालाब का पानी हेल्दी और प्रदूषण मुक्त रखना बहुत जरूरी होती है. और ऐसा करने के लिए जरूरी है कि तालाब में चूने और गोबर का इसतेमाल किया जाए. क्योंकि बारिश के दौरान तालाब का पानी जल्दी प्रदूषित होता है. पानी का रंग हरा हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि तालाब में मछली का बीज डालने से पहले तालाब से जलीय खर-पतवार को बाहर निकाल दिया जाए.
किसानों को फ्री में मिलेगी टैंक और तालाबों की गाद (सांकेतिक तस्वीर)नासिर हुसैन - New Delhi,
- Jul 16, 2026,
- Updated Jul 16, 2026, 12:12 PM IST
मछलियों को आप कितना भी अच्छा और पौष्टि क फीड (दाना) खिला लो, अगर तालाब का पानी सही नहीं है तो फिर फीड का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. ये बात सही है कि फीड से मछलियों की ग्रोथ होती है और दवाईओं से मछलियों की बीमारी दूर होती है. लेकिन जब तालाब का पानी प्रदूषित होगा तो फिर ऐसे में न तो फीड सही तरह से काम करेगा और न ही दवाईयां अपना असर दिखा पाएंगी. मछलियों की बढ़वार (ग्रोथ) के लिए जितना फीड जरूरी है उतना ही तालाब के पानी का हेल्दी होना भी जरूरी है.
क्योंकि पानी के साथ ही मछलियों की हैल्थ जुड़ी होती है, और जब हैल्थ अच्छी होगी तो मछलियां तेजी से ग्रोथ करेंगी. तेजी से उनका वजन बढ़ेगा. उन्हें कोई बीमारी भी नहीं होगी. इतना ही नहीं मछली जितनी फ्रेश और वजनदार होगी उसके उतने ही अच्छे दाम मिलेंगे. इसलिए बरसात से पहले या बरसात के दौरान तालाब के पानी को प्रदूषण मुक्त रखने के उपाय जरूर अपनाएं.
बरसात में तालाब की ऐसे करें देखभाल
- तालाब के पानी का रंग जैसे ही हरा हो जाए तो चूने-गोबर का इस्तेमाल 15 दिन से लेकर एक महीने तक के लिए बंद कर दें.
- जब बरसात के दौरान बारिश ज्यादा हो तो 15 से 20 किलो चूना घोल बनाकर प्रति एकड़ तालाब में जरूर डालें.
- नर्सरी तालाब से बीज निकालने से एक दिन पहले फीड बंद कर दें.
- नर्सरी तालाब को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए पहले उसे सुखा लें.
- नर्सरी तालाब को दोबारा तैयार करने की भी तैयारियों की जरूरत होती है.
- नर्सरी तालाब को दोबारा तैयार करने के लिए गोबर और चूने का इस्तेमाल करें.
- प्रति एकड़ तालाब में एक से दो हजार किलो गोबर और 50 किलो चूना डालें.
- दोबारा तैयार हो रहे नर्सरी तालाब में गोबर-चूने के बाद एक फिट पानी भर दें
- पांच से सात दिन बाद तालाब में पांच फिट तक पानी भर दे
- तालाब में पांच फिट पानी भरने के बाद 20 लाख बीज (स्पॉन) एक एकड़ में डाल दें
- बीज को हमेशा ट्रांसपोर्ट करते वक्त ठंडे वातावरण का इस्तेमाल करें.
- तालाब से खरपतवार निकालने के लिए एक एकड़ तालाब में तीन किलोग्राम 2-4 D दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:
Milk Production: गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद इन 5 कारणों से कम हो सकता है दूध उत्पादन
EL-Nino: डेयरी-पशुपालन पर बढ़ा अल नीनो का खतरा, कम हो सकता है दूध उत्पादन!