
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 30 जून यानी मंगलवार को प्रदेश में मॉनसून के प्रवेश करने और बारिश होने की चेतावनी जारी की है. वहीं,आईएमडी ने बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, वाराणसी, अंबेडकरनगर जिले में आंधी और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उधर, राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह हल्की बारिश हुई.
वहीं जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बारांबकी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, खीरी, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, ज्योतिबाफुले नगर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में भारी बारिश, आंधी और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मॉनसून आगमन से पूर्व बढ़ी मौसमी सक्रियता के परिणामस्वरूप तापमान में गिरावट आना आरम्भ होने से आज लू की गतिविधियां प्रदेश के खीरी लखीमपुर एवं प्रयागराज तक सीमित हो गईं.
उन्होंने बताया कि प्रदेश में आगामी 24-48 घण्टों के दौर किसी भी समय मॉनसून के एक्टिव होने के बाद कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है. सिंह ने बताया कि आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में 6-8°C की गिरावट आने की संभावना जताई गई है. वहीं 30 जून से प्रदेश में लू की स्थितियां पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी.
ये भी पढे़ं-
मॉनसून दोषी नहीं! अप्रैल-मई की हीटवेव ने बिगाड़ी खेती, अभी तक इतनी पिछड़ी खरीफ बुवाई
उत्तर प्रदेश में 56% कम हुई बारिश, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, इन सुझाव से फसलों को बचाएं किसान