यूपी में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

यूपी में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

UP Weather Today: वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, यह मॉनसूनी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले आगामी 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा.

आकाशीय बिजली के गिरने और बारिश की संभावनाआकाशीय बिजली के गिरने और बारिश की संभावना
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Jul 03, 2026,
  • Updated Jul 03, 2026, 6:52 AM IST

उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के साथ तेज ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है. इसी कड़ी में मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 जुलाई यानी शुक्रवार को 45 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, आने वाले चार-पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. साथ ही उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं (Cyclonic Circulation) का सिस्टम डेवलप हुआ है. यानी अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अनुमान है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 जुलाई के बीच कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

आकाशीय बिजली के गिरने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा में आकाशीय बिजली का कहर बरप सकता है. अगर घर से निकलना न जरूरी हो तो न निकलें. बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

आंधी- बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर में आंधी- बारिश की चेतावनी जारी की गई.

मूसलाधार बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, यह मॉनसूनी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले आगामी 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें-

मौसम की मार के खिलाफ बड़ी ढाल, असम में महफूज हुआ जंगली चावल का अनोखा खजाना!

जून के सूखे का शुरुआती झटका, सोयाबीन और मूंगफली की खेती संकट में

MORE NEWS

Read more!