Weather News: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, फिर बदलेगा मौसम का म‍िजाज, पढ़ें फुल वेदर अपडेट

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, फिर बदलेगा मौसम का म‍िजाज, पढ़ें फुल वेदर अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17-18 फरवरी को मौसम करवट लेने वाला है. पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली से लेकर हिमालय तक मौसम कैसे बदलेगा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

Aaj ka mausamAaj ka mausam
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Feb 15, 2026,
  • Updated Feb 15, 2026, 7:00 AM IST

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी 2026 को उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम वाला है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है. वहीं, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में 16 फरवरी तक गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है.

15 फरवरी को राज्यों में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने कहा है कि आज 15 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सुबह के समय घना कोहरा और ठंड बनी रह सकती है, जबकि दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह हल्का कोहरा और दिन में धूप खिलने की संभावना है. 

राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन रात के तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा सकती है. वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य तौर पर साफ रहेगा. पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड और ओडिशा में न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.

तापमान का कैसा रहेगा हाल?

आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है. महाराष्ट्र और कर्नाटक में अधिकतम तापमान में भी अगले तीन दिनों के दौरान धीरे-धीरे इजाफा होने का अनुमान है. 

पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जबकि उत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे रहने की संभावना बनी हुई है.

दिल्ली एनसीआर का मौसम

दिल्ली और एनसीआर में 16 फरवरी तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 17 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं और शाम या रात के समय बादल घने होने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की दिशा में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

विभिन्‍न राज्यों का मौसम पूर्वानुमान

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 18 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में 17 और 18 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव है. 

मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 16 से 18 फरवरी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम ज्यादातर सामान्य बना रहेगा.

MORE NEWS

Read more!