उत्तर भारत में 17-18 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट

उत्तर भारत में 17-18 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट

उत्तर भारत में 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हल्की बारिश और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि यह असर केवल दो से तीन दिनों तक रहेगा, इसके बाद फिर तापमान बढ़ने का अनुमान है.

Western Disturbance FebruaryWestern Disturbance February
क‍िसान तक
  • New Delhi ,
  • Feb 17, 2026,
  • Updated Feb 17, 2026, 7:10 AM IST

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 तारीख को पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस बदलाव का असर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में देखने को मिलेगा.

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

पश्चिमी विक्षोभ इस समय अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय है और इसका असर उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 17 और 18 तारीख को देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया, "जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. वहीं, मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी हो सकती है."

तापमान में बदलाव

देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में गर्मी का असर अगले एक हफ्ते तक बना रहेगा. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज की जाएगी. डॉक्टर नरेश कुमार ने कहा, "दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है, लेकिन यह बदलाव केवल दो दिनों तक रहेगा."

दिल्ली-एनसीआर में असर

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में 17 और 18 तारीख को हल्की बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही तापमान में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि "दो दिनों के बाद तापमान फिर से सामान्य से ऊपर दर्ज किया जाएगा."

देश के अन्य हिस्सों में स्थिति

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. इन इलाकों में गर्मी का असर अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा. कोस्टल कर्नाटक में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है.

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा और अन्य योजनाएं बनाएं.

मौसम विभाग की खास बातें

पश्चिमी विक्षोभ का असर सिर्फ दो से तीन दिन तक दिखेगा, पहाड़ी राज्यों में भी और मैदानी इलाकों में भी. इस समय गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक, इन जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा है और इस पूरे हफ्ते इसी तरह के तापमान रहने वाले हैं. तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहने वाले हैं. उसके साथ तटी कर्नाटक में आने वाले दो दिनों के लिए गर्म और नमी वाले मौसम का अनुमान है.

दिल्ली एनसीआर में 17 और 18 फरवरी को तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, दो से तीन डिग्री. उसके बाद फिर जैसे ही आसमान साफ होगा, पहले की तरह ही बढ़ा हुआ तापमान रहने का अनुमान है. दो दिन के बाद पहाड़ी राज्यों में भी किसी तरह की बर्फबारी या बारिश नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में एकसाथ दिखेगा. 17 और 18 तारीख को उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी या बारिश दिखेगी. उसके साथ ही 18 तारीख को पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, एनसीआर के आसपास के जितने भी मैदानी इलाके हैं, उसमें बारिश की संभावना जताई जा रही है. (मनीषा लड्डा की रिपोर्ट)

MORE NEWS

Read more!