इंदौर में ईस्टर्न आउटर रिंग रोड के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन, जमीन अधिग्रहण रोकने की उठाई मांग

इंदौर में ईस्टर्न आउटर रिंग रोड के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन, जमीन अधिग्रहण रोकने की उठाई मांग

इंदौर में ईस्टर्न आउटर रिंग रोड के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का विरोध तेज हो गया है. सैकड़ों किसानों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. किसानों का कहना है कि यह परियोजना उनकी आजीविका के लिए बड़ा खतरा बन सकती है.

Farmer Protest against Outer Ring RoadFarmer Protest against Outer Ring Road
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Feb 26, 2026,
  • Updated Feb 26, 2026, 6:08 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में ईस्टर्न आउटर रिंग रोड परियोजना के विरोध में सैकड़ों किसानों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया. किसानों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित सड़क के लिए बड़े पैमाने पर उपजाऊ खेती की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा खतरा पैदा हो गया है. बताया जा रहा है कि प्रशासन करीब 2,400 एकड़ कृषि भूमि अधिग्रहण की तैयारी में है, जो इंदौर और देवास जिलों के 44 गांवों में फैली हुई है.  प्रदर्शन में शामिल किसान संतोष सोमटिया ने कहा कि इस प्रक्रिया से सैकड़ों किसान परिवार प्रभावित होंगे.

इंदौर-देवास के कई गांव जद में आएंगे: किसान

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित 85 किलोमीटर लंबी ईस्टर्न आउटर रिंग रोड इंदौर और देवास जिलों से होकर गुजरेगी. किसानों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि परियोजना को उज्जैन में प्रस्तावित सिंहस्थ कुंभ के नाम पर आगे बढ़ाया जा रहा है, जबकि असली फायदा भू-माफियाओं को पहुंचाने का है.

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग

संतोष सोमटिया ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी कर सड़क परियोजना को आगे बढ़ाना स्वीकार्य नहीं है और उनकी मांग है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए.

अध‍िकारी बोले- नियम के अनुसार होगा समाधान

वहीं, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रोशन राय ने बताया कि प्रशासन ने प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की है. अध‍िकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सुना गया है और उनका समाधान नियमानुसार किया जाएगा. हालांकि, किसानों का कहना है कि जब तक ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.

MORE NEWS

Read more!