PHOTO: सर्दियों में जरूर खाएं ये पत्तेदार सब्जियां, बढ़ाएं इम्यूनिटी और एनर्जी

फोटो गैलरी

PHOTO: सर्दियों में जरूर खाएं ये पत्तेदार सब्जियां, बढ़ाएं इम्यूनिटी और एनर्जी

मेथी का साग – डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
  • 1/9

मेथी के साग में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है. सर्दियों की डाइट में इसे जरूर शामिल करें.
 

  • 2/9

सरसों का साग और मक्के की रोटी सर्दियों की पहचान है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-सी पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और सर्दी-जुकाम से बचाते हैं.
 

  • 3/9

बथुआ कैल्शियम, आयरन और विटामिन-सी से भरपूर होता है. यह पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की गैस या कब्ज से राहत देता है.

  • 4/9

मूली के पत्तों में प्रोटीन, विटामिन-ए और विटामिन-सी होते हैं. यह शरीर को डिटॉक्स करता है और एनर्जी बनाए रखता है.

  • 5/9

पालक में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यह वजन कंट्रोल करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है.
 

  • 6/9

चोलाई के साग में आयरन और कैल्शियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है.

  • 7/9

गाजर के पत्तों में बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और त्वचा को निखारने में मदद करते हैं.
 

  • 8/9

शलजम के पत्ते आयरन और फोलेट से भरपूर होते हैं. ये खून साफ करते हैं और थकान दूर करते हैं.
 

  • 9/9

सहजन के पत्ते विटामिन-ए, बी और सी से भरपूर होते हैं. इसे नेचुरल एनर्जी बूस्टर माना जाता है और यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है.