PHOTOS: जालना में आगजनी से किसानों को बड़ा झटका, 25 एकड़ मक्के की फसल राख

फोटो गैलरी

PHOTOS: जालना में आगजनी से किसानों को बड़ा झटका, 25 एकड़ मक्के की फसल राख

25 एकड़ में मक्के फसल में भीषण आग
  • 1/7

महाराष्ट्र के जालना जिले के भोकरदन तहसील के बरंजला साबले गांव में करीब 25 एकड़ में खड़ी मक्के फसल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है.

  • 2/7

इस भीषण आग में मक्के की पूरी फसल के साथ-साथ लाखों रुपये की ड्रिप (ठिबक) और स्प्रिंकलर (तुषार) सिंचाई की पाइपलाइन जलकर खाक हो गई है.

  • 3/7

बताया जा रहा है कि आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया. इस आगजनी में तैयार मक्के की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है. 

  • 4/7

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

  • 5/7

साथ ही अग्निशमन दल को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

  • 6/7

हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था. गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. घटना के बाद क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं.

  • 7/7

नुकसानग्रस्त किसानों ने शासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया जाए और उन्हें उचित मदत दी जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति संभल सके. (गौरव विजय साली की रिपोर्ट)

Latest Photo