
भारत में हरी मिर्च का मसालों में अपना एक अहम रोल है. पर क्या आप जानते हैं कि हरी मिर्च का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है? यानी कहां से पूरे देश में सबसे अधिक आती है हरी मिर्च. इसके लिए पढ़ें ये रिपोर्ट-
भारत में सबसे अधिक हरी मिर्च का उत्पादन कर्नाटक में होता है. यानी उत्पादन के मामले में ये राज्य सबसे आगे है. यहां के किसान हर साल मिर्च का बंपर पैदावार करते हैं. देश के कुल मिर्च उत्पादन में कर्नाटक का 23.86 फीसदी की हिस्सेदारी है.
हरी मिर्च के बिना व्यंजनों का स्वाद अधूरा होता है. हरी मिर्च अपने तीखेपन के लिए जानी जाती है. वहीं मिर्च का उत्पादन कर्नाटक के बाद बड़े पैमाने पर मध्य प्रदेश में होता है. यहां के किसान 17.22 फीसदी हरी मिर्च का उत्पादन करते हैं.
हरी मिर्च की खासियत सिर्फ तीखेपन के लिए ही नहीं बल्कि कई औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है. वहीं उत्पादन के मामले में भारत के टॉप तीन राज्यों में तीसरा नंबर आंध्र प्रदेश का है. यहां मिर्च का 12.01 फीसदी उत्पादन होता है.
मिर्च एक नकदी फसल है, इसलिए किसान अगर इसकी खेती करें तो काफी अधिक लाभ कमा सकते हैं. वहीं उत्पादन के मामले में बिहार चौथे पायदान पर है. यहां के किसान 11.04 फीसदी हरी मिर्च का उत्पादन करते हैं.
नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार (2022-23) आंकड़ों के अनुसार हरी मिर्च के पैदावार में पांचवें स्थान पर महाराष्ट्र है. यहां हर साल किसान 8.37 फीसदी मिर्च का उत्पादन करते हैं. वहीं ये पांच राज्य मिलकर 75 फीसदी मिर्च का उत्पादन करते हैं.