लखनऊ में 24 अप्रैल को शिवराज सिंह समेत राज्य के कई कृषि मंत्रियों का होगा जमावड़ा, जानें पूरा शेड्यूल

लखनऊ में 24 अप्रैल को शिवराज सिंह समेत राज्य के कई कृषि मंत्रियों का होगा जमावड़ा, जानें पूरा शेड्यूल

UP News: उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 7:30 बजे तक प्रस्तावित है. पूरे दिन चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कृषि विकास और किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से संवाद किया जाएगा.

Shivraj singh and several state agriculture ministers will gathered in lucknow on april 24 know schedule Shivraj singh and several state agriculture ministers will gathered in lucknow on april 24 know schedule
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Apr 22, 2026,
  • Updated Apr 22, 2026, 6:18 PM IST

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित 'द सेंट्रम होटल' में आगामी 24 अप्रैल, 2026 को 'जोनल कॉन्फ्रेंस-2026' का आयोजन किया जाना है. इस सम्मेलन की अध्यक्षता भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की जाएगी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करना और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है. यह जानकारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी. 

उत्तराखंड समेत इन राज्यों के कृषि मंत्री होंगे शामिल

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इस जोनल कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री शामिल होंगे. इसके अतिरिक्त केंद्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ एवं लद्दाख के प्रशासक तथा भारत सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी इस सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे. इस सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें केवल औपचारिक समीक्षा नहीं, बल्कि प्रमुख कृषि योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर विषयवार विस्तृत चर्चा की जाएगी.

किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर होगा संवाद

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 7:30 बजे तक प्रस्तावित है. पूरे दिन चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कृषि विकास और किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से संवाद किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया ब्रीफिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी भी साझा की जाएगी. यह सम्मेलन देशभर में आयोजित हो रही जोनल कॉन्फ्रेंस श्रृंखला का उत्तर क्षेत्र का महत्वपूर्ण पड़ाव है.

ये भी पढ़ें-

Cotton Price: घाटे पर चुप्पी, मुनाफे पर मिर्ची...जीरो ड्यूटी से किसान को लूटने पर क्यों तुली है इंडस्ट्री?

मुरादाबाद पहुंचा किसान कारवां, किसानों में दिखा उत्साह और मिली योजनाओं की जानकारी

चीनी उद्योग में बदलाव की तैयारी, सरकार का बड़ा फैसला- अब हर जगह नहीं खुल पाएगी चीनी मिल

MORE NEWS

Read more!