
टमाटर के दाम ने इन दिनों महंगाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते जा रहे हैं. इससे हर कोई जुझ रहा है. ऐसे में बॉलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी भी टमाटर की मंहगाई से परेशान नजर आए. फिर उसके बाद जो हुआ वो देखकर हैरान रह जाएंगे आप.
टमाटर की कीमत को लेकर सुनील शेट्टी के बयान की निंदा करते हुए महाराष्ट्र के बीड में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संतोष मुंडे और कुछ किसानों के प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप सुनील शेट्टी को टमाटर का पार्सल भेजा.
दरअसल सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि "टमाटर की बढ़ती कीमत ने मेरी रसोई पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. हम ताजा उगा हुआ खाना खाने में विश्वास करते हैं. टमाटर की कीमतें इस समय आसमान छू रही हैं और इसका असर हमारी रसोई पर भी पड़ा है. इन दिनों मैं टमाटर कम ही खाता हूं." लोग सोचते हैं कि मैं सुपरस्टार हूं इसलिए इन चीजों का मुझ पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन यह झूठ है, हमें भी ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.'' जिसके बाद महाराष्ट्र के बीड में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें टमाटर भेजा.
बीड में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संतोष मुंडे का कहना है कि जब टमाटर की कीमत 2 रुपये प्रति किलोग्राम होती है, तब किसी को किसानों की मेहनत नहीं दिखाई देती. तब कोई ये नहीं कहता कि इससे किसानों को क्या लाभ मिल रहा होगा. लेकिन आज जब दाम में बढ़त हुई तो सुनील शेट्टी जैसे लोग ये कह रहे हैं.
डॉ. संतोष मुंडे ने सुनील शेट्टी पर निशाना साधते हुए कहा यह हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं. सुनील शेट्टी के पास हमर एच3, मर्सिडीज-बेंज एसयूवी, टोयोटा प्राडो, लैंड क्रूजर, जीप रैंगलर जैसी महंगी कारों के लिए पैसे हैं. लेकिन टमाटर का दाम बढ़ने से इसका बजट बिगड़ने लगता है.
फिल्मों के अलावा सुनील शेट्टी पास कुछ होटल भी हैं. जिससे वह साल में करीब सौ करोड़ रुपये कमाते हैं. लेकिन कभी-कभी किसान चार पैसे कमा ले तो इससे इस जैसे लोगों के पेट में दर्द होता है. जिस वजह से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संतोष मुंडे और किसानों ने सुनील शेट्टी को टमाटर का पार्सल भेजा है.