
मध्य प्रदेश की कृषि मंडियों से आई ताज़ा रिपोर्ट किसानों के लिए राहतभरी खबर लेकर आई है. प्रदेश की कई प्रमुख मंडियों में धान का भाव 3220 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, जो कि मौजूदा सीजन में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है. बढ़ते हुए इस भाव ने न केवल किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, बल्कि कृषि बाजार में भी हलचल मचा दी है.
धान खरीफ फसल का एक प्रमुख हिस्सा होता है, और इसका सही दाम मिलना किसानों की आमदनी में बड़ा फर्क डालता है. इस बार मंडियों में मांग और आपूर्ति के संतुलन ने धान के रेट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भाव में और भी तेजी देखी जा सकती है, खासकर तब जब सरकारी खरीद शुरू होगी या बफर स्टॉक की मांग बढ़ेगी. इसी कड़ी में आइए जानते हैं अलग-अलग मंडियों का हाल.
| मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| आत्मकुर(एसपीएस) | 2300 | 2400 | 2320 |
| प्रखंड | 2300 | 2400 | 2350 |
| नांदयाल | 2300 | 2300 | 2300 |
| रामपुर | 2370 | 2490 | 2450 |
| तिरुवुरु | 2400 | 2800 | 2600 |
| मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
| दाहोद | 1700 | 1700 | 1700 |
| दावगाडबरिया(पिपलोद) | 1500 | 1520 | 1510 |
| देहगाम | 1625 | 2150 | 1887 |
| देहगाम(रेखियाल) | 1610 | 2075 | 1842 |
| देवगढ़बरिया | 1500 | 1550 | 1525 |
| मंडी का नाम | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव | मॉडल प्राइस |
| आलमपुर | 3050 | 3050 | 3050 |
| बालाघाट | 1761 | 1761 | 1761 |
| बरेली | 3220 | 3220 | 3220 |
| बिछिया | 2175 | 2175 | 2175 |
| बुधर | 2000 | 2000 | 2000 |
| होशंगाबाद | 3220 | 3240 | 3240 |
ये भी पढ़ें:
बिहार के किस जिले में बनेगा राष्ट्रीय मखाना बोर्ड, सरकारी घोषणा के बाद भी संशय बरकरार
GST on Dairy: डेयरी सेक्टर में होंगे ये दो बड़े काम और होगा 11400 करोड़ का फायदा, पढ़ें डिटेल