Onion Price: थोक मंडियों में प्‍याज की आवक सुस्‍त, फिर भी रेंग रहे दाम, किसानों का बुरा हाल

Onion Price: थोक मंडियों में प्‍याज की आवक सुस्‍त, फिर भी रेंग रहे दाम, किसानों का बुरा हाल

Onion Mandi Rate: प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों की मंडियों में गुरुवार को आवक सुस्त रही, लेकिन इसके बावजूद किसानों को दामों से राहत नहीं मिली. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की कई मंडियों में भाव दबाव में दिखे, जबकि कर्नाटक में सीमित आवक के बीच कुछ जगह दाम मजबूत रहे.

Onion Price TodayOnion Price Today
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Feb 05, 2026,
  • Updated Feb 05, 2026, 5:05 PM IST

प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों की थोक मंडियों में गुरुवार को प्याज की आवक कुल में सुस्ती बनी रही. बाजार में आवक कम होने के बावजूद दामों में वह मजबूती नहीं दिखी, जिसकी किसानों को उम्मीद थी. कई मंडियों में भाव ठीक रहे, जबकि‍ ज्‍यादातर में दबाव में नजर आए, जिससे उत्पादकों की चिंता बढ़ गई. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां आवक का दबाव कुछ चुनिंदा मंडियों तक ही सीमित रहा. शाजापुर और देवरी जैसी मंडियों में आवक थोड़ी सही रही, लेकिन इसके बावजूद भाव नीचे के स्तर पर बने रहे. कई वहीं, मंडियों में औसत कीमतें 700 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में सिमटी रहीं. 

महाराष्ट्र में भी हालात ज्यादा बेहतर नहीं रहे. देश की बड़ी मंडियों में गिनी जाने वाली पिंपलगांव और वाशी जैसी मंडियों में आवक तो हुई, लेकिन दामों पर दबाव बना रहा. कुछ मंडियों में न्यूनतम भाव काफी नीचे दर्ज किए गए, जबकि ऊंचे दाम सिर्फ अच्छी क्वालिटी तक सीमित रहे. हालांकि, कर्नाटक में स्थिति थोड़ी अलग रही. यहां बहुत कम मंडियों में ही प्याज की आवक दर्ज की गई. बीजापुर, बंगारपेट और शिमोगा जैसी मंडियों तक ही सीमित आवक रही, जहां भाव अपेक्षाकृत मजबूत दिखाई दिए. जानिए प्‍याज का ताजा मंडी भाव... 

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)तारीख
बड़वानी (फल-सब्‍जी) एपीएमसीलोकल10001000100005-02-2026
सेंधवा (फल-सब्‍जी) एपीएमसीरेड - लोकल9001300110005-02-2026
देवास (फल-सब्‍जी) एपीएमसीअन्य - एफएक्यू75110060005-02-2026
हाटपिपल्या (फल-सब्‍जी) एपीएमसीमीडियम10001000100005-02-2026
कुक्षी (फल-सब्‍जी) एपीएमसीग्रेड ए10001500110005-02-2026
मुरैना एपीएमसीनॉन एफएक्यू10001000100005-02-2026
मुरैना (फल-सब्‍जी) एपीएमसीएफएक्यू10001000100005-02-2026
सारंगपुर एपीएमसीलोकल - नॉन एफएक्यू30034534505-02-2026
रतलाम एपीएमसीएफएक्यू80080080005-02-2026
सैलाना एपीएमसीएफएक्यू3901199119905-02-2026
देवरी एपीएमसीनॉन एफएक्यू70080080005-02-2026
सागर (फल-सब्‍जी) एपीएमसीअन्य - लोकल10001200110005-02-2026
कालापीपल एपीएमसीएफएक्यू1311037103705-02-2026
शाजापुर एपीएमसीमीडियम - एफएक्यू2111255718.8205-02-2026
उज्जैन एपीएमसीएफएक्यू977.27977.27977.27

05-02-2026

शाजापुर एपीएमसी में सबसे ज्यादा 197.20 मीट्रिक टन की आवक दर्ज की गई, जबकि देवास की देवरी एपीएमसी में 56.75 मीट्रिक टन की आवक रही. इसके अलावा सारंगपुर, मुरैना, उज्जैन, रतलाम, सागर, बदवानी और धार की मंडियों में मिलाकर मध्यम स्तर की आवक दर्ज हुई. सभी मंडियों को मिलाकर मध्य प्रदेश में कुल आवक लगभग 294.90 मीट्रिक टन रही. 

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)तारीख
भुसावल एपीएमसीरेड - लोकल12001600150005-02-2026
वाशी न्यू मुंबई एपीएमसीअन्य - लोकल9001800135005-02-2026
कामठी एपीएमसीलोकल20402540229005-02-2026
पिंपलगांव एपीएमसीपोल - लोकल3001452100005-02-2026
खेड़ (चाकण) एपीएमसीअन्य - लोकल10001500120005-02-2026
पुणे (मोशी) एपीएमसीलोकल500120085005-02-2026
पुणे (पिंपरी) एपीएमसीलोकल14001400140005-02-2026
वाई एपीएमसीलोकल10001600130005-02-2026

महाराष्ट्र में आवक का दबदबा साफ नजर आया. पिंपलगांव एपीएमसी में सबसे ज्यादा 2100.00 मीट्रिक टन की आवक दर्ज की गई, जबकि वाशी न्यू मुंबई एपीएमसी में 1046.40 मीट्रिक टन की भारी आवक देखने को मिली. पुणे (मोशी) एपीएमसी में 123.10 मीट्रिक टन और खेड़-चाकण एपीएमसी में 25.00 मीट्रिक टन की आवक रही. अन्य मंडियों को जोड़कर महाराष्ट्र में कुल आवक करीब 3298.00 मीट्रिक टन तक पहुंच गई.

कर्नाटक में प्‍याज का भाव

कर्नाटक की बीजापुर एपीएमसी में न्यूनतम भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि अधिकतम कीमत 1800 रुपये प्रति क्विंटल और औसत भाव 1000 रुपये प्रति क्विंटल रहा. 

वहीं, बंगारपेट एपीएमसी (कोलार जिला) में भाव अपेक्षाकृत मजबूत रहे. यहां न्यूनतम कीमत 1700 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि अधिकतम भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. मंडी में औसत कीमत 2300 रुपये प्रति क्विंटल रही.

शिमोगा एपीएमसी में कीमतों में और मजबूती देखने को मिली. मंडी में न्यूनतम भाव 2000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम कीमत 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई. औसत भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल रहा. यह भाव भी 05 फरवरी 2026 की मंडी रिपोर्ट के अनुसार हैं.

MORE NEWS

Read more!