Pak-Afghan War: भयंकर जंग के बीच जानें अफगानिस्तान और पाकिस्तान से क्या-क्या खरीदता है भारत

Pak-Afghan War: भयंकर जंग के बीच जानें अफगानिस्तान और पाकिस्तान से क्या-क्या खरीदता है भारत

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है. इस बीच, भारत समेत कई ऐसे देश हैं जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान से कृषि से जुड़े कई फसलों की आयात करते हैं. आइए जानते हैं.

अफगान- पाक से क्या खरीदता है भारत (AI- तस्वीर)अफगान- पाक से क्या खरीदता है भारत (AI- तस्वीर)
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Feb 27, 2026,
  • Updated Feb 27, 2026, 11:15 AM IST

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है. इसके बाद हालात युद्ध जैसे बनते नजर आ रहे हैं, जिससे कई देश चिंतित हो गए हैं. खासतौर पर व्यापार, जरूरी सामान और रोजमर्रा की जरूरतों की सप्लाई को लेकर मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं. इस तनाव का असर सिर्फ इन दो देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि दूसरे देशों पर भी पड़ रहा है. भारत समेत कई ऐसे देश हैं जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान से कृषि से जुड़े कई फसलों की आयात करते हैं. अब जब दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ रहे हैं, तो आयात पर नकारात्मक असर पड़ने लगा है. इससे व्यापार में रुकावट, सप्लाई की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर भारत इन दोनों देशों से क्या-क्या खरीदता है.

अफगानिस्तान से क्या क्या खरीदता है भारत?

वैसे तो भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते अच्छे हैं. लेकिन युद्ध जैसे हालात में वहां से आने वाली कई कृषि से जुड़े सामान पर इसका असर दिखने वाला है. बता दें कि भारत अफगानिस्तान से बहुत सी जरूरी चीजें आयात करता है. अफगानिस्तान से भारत में सूखे किशमिश, अखरोट, बादाम, अंजीर, पाइन नट, पिस्ता, सूखे खुबानी-खुबानी, चेरी, तरबूज, औषधीय जड़ी-बूटियों और ताजे फल मंगवाता है.

बड़ी मात्रा में होती है अफीम की खेती

ड्राई फ्रूट्स को छोड़ दें तो युद्धग्रस्त अफगानिस्तान बहुत बड़े पैमाने पर अफीम की खेती करने वाला देश है. रिपोर्ट्स की मानें तो आधे से ज्यादा अफगानिस्तान में अफीम पैदा की जाती है. अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार और हेलमंड प्रांत अवैध नशीले पदार्थो की बड़े पैमाने पर खेती करने वाले इलाकों में गिना जाता है. वैसे तो अफगानिस्तान में कुल भूमि क्षेत्र का केवल एक-आठवां हिस्सा ही कृषि योग्य है और कृषि योग्य क्षेत्र में केवल आधा ही सालाना खेती की जाती है. वहीं, अधिकांश कृषि योग्य क्षेत्र में परती खेती वाली भूमि या सीढ़ियां और पहाड़ होते हैं जो चरागाह के रूप में काम आते हैं.

पाकिस्तान से क्या क्या खरीदता है भारत?

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद, दोनों देशों के बीच सीमित व्यापार आज भी जारी है. हालांकि, 2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात को काफी कम कर दिया है. फिर भी कृषि से जुड़ी कुछ जरूरी फसलों का लेन-देन दोनों देशों के बीच होता है, जो ज्यादातर तीसरे देशों जैसे दुबई या सिंगापुर के रास्ते होता है. पाकिस्तान से भारत में आयात होने वाली वस्तुओं की मात्रा पहले की तुलना में काफी कम हो गई है, लेकिन कुछ खास सामान अभी भी भारतीय बाजारों में अपनी जगह बनाए हुए हैं.

जिसमें सेंधा नमक, ड्राई फ्रूट्स और फल जिसमें, आम, केला, संतरा, आयात करता है. इसके अलावा चमड़ा और कपड़ा यानी पाकिस्तान से चमड़े के सामान और कॉटन का आयात होता है, जिसमें लाहौर के कुर्ते और पेशावरी चप्पलें भी भारतीय बाजारों में लोकप्रिय हैं. इसके अलावा, कुछ मौकों पर प्याज, दालें, सूखे मेवे और दालचीनी जैसी कृषि आधारित वस्तुएं भी व्यापार मार्गों से आती हैं.

पाकिस्तान से भारी मात्रा में आता है सेंधा नमक

भारत सेंधा नमक के लिए पाकिस्तान पर निर्भर है क्योंकि भारत में सेंधा नमक का इस्तेमाल व्रत या उपवास के दौरान हर घर में होता है. भारत में सेंधा नमक का उत्पादन नहीं होता. वहीं, पाकिस्तान में सेंधा नमक का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम जिले के खेवड़ा में स्थित नमक खदान दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नमक खदान है. यहां हर साल करीब 3.25 लाख टन सेंधा नमक निकलता है. साथ ही भारत में सेंधा नमक की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग की यूनिट्स कोच्चि, मुंबई, हैदराबाद, और दिल्ली में हैं.

MORE NEWS

Read more!