Milk Price Hike: राजस्थान और बिहार में भी महंगा हुआ दूध, सरस और सुधा डेयरी ने इतने बढ़ाए रेट

Milk Price Hike: राजस्थान और बिहार में भी महंगा हुआ दूध, सरस और सुधा डेयरी ने इतने बढ़ाए रेट

राजस्थान और बिहार में दूध महंगा हो गया है. जयपुर डेयरी ने सरस दूध के दाम बढ़ाए हैं, जबकि सुधा डेयरी ने भी कई दूध वेरिएंट की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है.

सुधा डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए. (File Photo: ITG)सुधा डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए. (File Photo: ITG)
क‍िसान तक
  • जयपुर/पटना,
  • May 21, 2026,
  • Updated May 21, 2026, 7:54 PM IST

देश अमूल, मदर डेयरी सहित कई अन्‍य ब्रांड्स के बाद अब राजस्थान और बिहार में भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. राजस्थान में जयपुर डेयरी ने सरस दूध के दाम बढ़ाए हैं, जबकि बिहार में सुधा डेयरी ने अपने कई दूध वेरिएंट महंगे कर दिए हैं. हालांकि, दोनों राज्यों में बढ़ोतरी अलग-अलग उत्पादों पर लागू हुई है. जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड यानी जयपुर डेयरी ने सरस दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है, जिसकी नई दरें आज से लागू हो चुकी हैं.

सरस के इन उत्‍पादों का बढ़ा रेट

नई कीमतों के अनुसार, सरस टोंड मिल्क (ब्लू) अब 54 रुपये की जगह 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. स्टैंडर्ड दूध 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, सरस गोल्ड दूध अब 68 रुपये के बजाय 70 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा. इसके अलावा, जयपुर डेयरी ने दही, पनीर, लस्सी और छाछ की कीमतों में भी इजाफा किया है.

200 ग्राम पनीर का पैकेट 6 रुपये महंगा होकर अब 80 रुपये और 1 किलो पनीर 385 रुपये में मिलेगा, जो पहले 362 रुपये में मिलता था. दही के 200 ग्राम पैकेट की कीमत 2 रुपये बढ़ाकर 18 रुपये और 400 ग्राम पैकेट की कीमत 4 रुपये बढ़ाकर 36 रुपये कर दी गई है. सादे छाछ पर 1 रुपये, लस्‍सी और नमकीन छाछ पर 2-2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

बिहार में सुधा दूध भी हुआ महंगा

बिहार में सुधा डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है. सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध अब 65 रुपये की जगह 67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. सुधा शक्ति दूध की कीमत 57 रुपये से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. वहीं, सुधा काउ मिल्क अब 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा.

हालांकि, बिहार के उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घी, दही, लस्सी और पेड़ा जैसे अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दोनों राज्यों में दूध की कीमत बढ़ने से रोजमर्रा के खर्च पर असर पड़ सकता है.

खासतौर पर उन परिवारों पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ेगा जहां रोजाना दूध और डेयरी उत्पादों का अधिक इस्तेमाल होता है. मालूम हो कि हाल ही में अमूल ने देशभर में, मदर डेयरी ने दिल्‍ली-एनसीआर में, पंजाब में वेरका, केरल में मिल्‍मा ने भी दूध के दाम बढ़ाए हैं. 

(पटना से रोहि‍त सिंह का इनपुट)

MORE NEWS

Read more!