आईआरसीटीसी एक तरफ जहां देश के अलग-अलग धार्मिक और पर्यटक स्थलों के लिए भारत गौरव ट्रेन के साथ-साथ हवाई टूर पैकेज संचालित कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ देश के बाहर के पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए भी हवाई टूर पैकेज का संचालन कर रहा है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी लखनऊ कंबोडिया और वियतनाम के मशहूर पर्यटन स्थलों के भ्रमण का हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. यह टूर पैकेज दिनांक 21.11.23 से 29.11.23 तक 09 दिन के लिए संचालित किया जाएगा. इस टूर के माध्यम से दक्षिण पूर्व एशिया के देश कंबोडिया और वियतनाम के तीन प्रमुख शहरों की यात्रा करेंगे. यह यात्रा दक्षिण पूर्व एशिया में प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक जुड़ाव को देखने का अवसर प्रदान करेगी.
इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने-जाने, 4 सितारा होटलों में ठहरने, भारतीय खाने की व्यवस्था, ब्रेकफास्ट, लन्च और डिनर आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी. इस टूर में यात्रियों को सीधे फ्लाइट से लखनऊ से वियतनाम और वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है.इसके साथ ही वीजा, बीमा और पेशेवर टूर गाइड की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Sugarcane Price: किसानों के आक्रोश से गन्ना बिक्री मामले में बैकफुट पर सरकार, वापस हुआ फैसला
इन स्थानों का कराया जाएगा भ्रमण
- सियाम रीप (कम्बोडिया)-अंगकोर वाट मंदिर, कॉम्पोंग फ्लुक फ्लोटिंग विलेज.
- हनोई (वियतनाम)-नगोक सोन मंदिर और होन कीम झील, ट्रान क्वोक पैगोडा और वेस्ट लेक.बा दीन्ह स्क्वायर.
- दांग जुआन बाजार-हैंग गई शॉपिंग स्ट्रीट.
- हा लांग बे (वियतनाम)-क्रूज राइड के साथ क्रूज पर रात में रुकना.
- इस दौरान क्याकिंग का लुत्फ उठाने का भी आनंद लें सकेंगे.
- दा नांग (वियतनाम)-नॉन नॉउक समुद्र तट और ओल्ड टाउन होई के यूनेस्को विरासत स्थल.
- केबल कार द्वारा बाना हिल्स का दौरा, वोंग गुयेट पहाड़ियों, लिन्ह उन्ग का दौरा.
- पैगोडा और रेंच के पुराने विला, केबल कार द्वारा नुई चुआ पर्वत का दौरा.
- बान ना रेंज की चोटी, नघिन्ह फोंग टॉप, ले निम विला और ऑर्किड गार्डन का भ्रमण कराया जाएगा.
- रोप वे एक्सप्रेस, पुराने फ्रांसीसी तहखाने (डेबे प्राचीन वाइन सेलर), फ्लावर गार्डन, ले जार्डिन डीश्अमोर और लिन्ह उन्ग पगोडा का दौरा कराया जाएगा.
- यात्री गोल्डन ब्रिज, फैंटेसी पार्क में 4-5डी फिल्म्स, स्काइवर, द डेथ डांस, डायनासोर्स पार्क जैसे गेम्स का आनंद भी लें सकेंगे.
जानिए कितना होगा किराया
इस पैकेज में उपर्युक्त सभी देशों के भ्रमण को एक किफायती मूल्य सीमा में शामिल किया जाएगा. तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का रेट 1,46,700 रुपये प्रति व्यक्ति है. जबकि दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज 1,49,500 रुपये होगा. वहीं एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का रेट 1,82,500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. इस पैकेज में प्रति बच्चे का पैकेज का दाम 1,24,800 रुपये प्रति बेड होगा.
इस तरह से कर सकते हैं बुकिंग
इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी लखनऊ द्वारा यह टूर पैकेज आयोजित किया जा रहा है. इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. इसकी अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आप नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों (8287930922/8287930902) पर सम्पर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश ने बढ़ाया संतरे का आयात शुल्क, महाराष्ट्र के प्रभावित किसानों ने किया प्रदर्शन