
पिछले सप्ताह चढ़ी रहीं सोना और चांदी की कीमतें जुलाई के पहले सप्ताह में स्थिर रही हैं. लगातार दूसरे कारोबारी दिवस पर सोने का भाव स्थिर रहा है, जबकि चांदी में बढ़त दर्ज की गई है. बुलियन मार्केट के अनुसार दिल्ली में 20 कैरेट सोने की अनुमानित कीमत 63,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि चांदी का भाव 88,085 रुपये प्रति किलो ग्राम है. बता दें कि बीते दिन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोना और चांदी स्थिर रुख पर बंद हुए थे.
एमसीएक्स पर सोने की अगस्त वायदा कीमतें मंगलवार को 0.05% या 35 रुपये की बढ़त के साथ 71,689 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर होकर खुला. जबकि, चांदी के सितंबर वायदा कीमतें 0.13% या 117 रुपये की बढ़त के साथ 89,867 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थीं. बीते दिन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोना और चांदी स्थिर रुख पर बंद हुए.
गोल्ड ज्वैलरी ट्रेड बॉडी IBJA इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने आज 2 जुलाई 2024 के लिए दिल्ली में 24 कैरेट 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोने और चांदी की अनुमानित रिटेल कीमतें जारी की हैं.