साल 2024 अब शुरु होने में करीब एक महीना ही बचा है. ऐसे में अगले साल की छुट्टियों और त्योहारों की तारीख और दिन पता होना आपके कई कामों को आसान कर देगा. इससे आप अपने जरूरी कामों को सही तरीके से प्लान कर सकेंगे. केंद्र सरकार ने साल 2024 के लिए सरकारी कर्मचारियों के लिए त्योहारों, जयंती और पर्व के मौकों पर छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है. इसके तहत साल 2024 में त्योहार, पर्व आदि पर ऑप्शनल छुट्टियां मिलाकर कुल 20 दिन की हॉलीडे लिस्ट जारी की गई है. ध्यान दें कि राज्यवार पर्व, त्योहार या जयंती की छुट्टियों में बदलाव हो सकता है.
दिल्ली सरकार की साल 2024 के लिए त्योहारों पर छुट्टी लिस्ट
साल 2024 की पहली सरकारी छुट्टी की शुरुआत 26 जनवरी को रिपब्लिक डे से होगी. इसके बाद होली, गुड फ्राइडे, इद उल फितर, राम नवमी, महावीर जंयती, बुद्ध पूर्णिमा, ईद उल जुहा, मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, मिलाद उन नबी, महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दिवाली, गुरुनानक जयंती, क्रिसमस डे पर अवकाश रहेगा.
साल 2024 में होली-दिवाली, ईद और रक्षाबंधन के दिन तारीख (गजटेड हॉलीडे 2024 लिस्ट)
- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार
- होली 25 मार्च 2024 दिन सोमवार
- गुड फ्राइडे 29 मार्च 2024 दिन शुक्रवार
- ईद उल फितर 11 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार
- राम नवमी 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार
- महावीर जयंती 21 अप्रैल 2024 दिन रविवार
- बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024 दिन गुरुवार
- ईद उल जुहा (बकरीद) 17 जून 2024 दिन सोमवार
- मुहर्रम 17 जुलाई 2024 दिन बुधवार
- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त गुरुवार
- जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार
- मिलाद उन नबी 16 सितंबर 2024 दिन सोमवार
- महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार
- दशहरा 12 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार
- महर्षि वाल्मीकी जयंती 17 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार
- दिवाली 31 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार
- गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार
- क्रिसमस डे 25 दिसंबर 2024 दिन बुधवार
लोहड़ी, शिवरात्रि और नाग पंचमी का दिन और तारीख (नॉन गजटेड हॉलीडे 2024 लिस्ट)
- 1 जनवरी, सोमवार: नए साल का दिन
- 13 जनवरी, शनिवार: लोहड़ी
- 14 जनवरी, रविवार: मकर संक्रांति
- 15 जनवरी, सोमवार: पोंगल, माघ बिहू
- 17 जनवरी, बुधवार: गुरु गोबिंद सिंह जयंती
- 25 जनवरी, गुरुवार: हजरत अली बर्थडे
- 14 फरवरी, बुधवार: बसंत पंचमी
- 19 फरवरी, सोमवार: शिवाजी जयंती
- 24 फरवरी, शनिवार: गुरु रविदास जयंती
- 6 मार्च, बुधवार: स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
- 8 मार्च, शुक्रवार: महा शिवरात्रि
- 24 मार्च, रविवार: होलिका दहन
- 31 मार्च, रविवार: ईस्टर रविवार
- 5 अप्रैल, शुक्रवार: जमात-उल-विदा
- 9 अप्रैल, मंगलवार: गुड़ी पड़वा, उगादि, चेटी चंद
- 13 अप्रैल, शनिवार: वैसाखी
- 14 अप्रैल, रविवार: तमिलनाडु नव वर्ष दिवस, वैसाखाड़ी बंगाल, बहाग बिहू असम
- 8 मई, बुधवार: गुरु रवीन्द्रनाथ जयंती
- 7 जुलाई, सोमवार: रथ यात्रा
- 19 अगस्त, सोमवार: रक्षाबंधन
- 7 सितंबर, शनिवार: गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
- 15 सितंबर, रविवार: ओणम या थिरु ओणम दिवस
- 10 अक्टूबर, गुरुवार: दशहरा, महासप्तमी
- 11 अक्टूबर, शुक्रवार: दशहरा, महाअष्टमी
- 20 अक्टूबर, रविवार: करवा चौथ
- 2 नवंबर, शनिवार: गोवर्धन पूजा
- 3 नवंबर, रविवार: भाई दूज
- 7 नवंबर, गुरुवार: छठ पूजा
- 24 नवंबर, रविवार: गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
- 24 दिसंबर, मंगलवार: क्रिसमस ईव