Food Plate Price: टमाटर और सब्जियों ने भोजन की थाली महंगी कराई, जुलाई में 11 फीसदी बढ़ा वेज खाने का दाम

Food Plate Price: टमाटर और सब्जियों ने भोजन की थाली महंगी कराई, जुलाई में 11 फीसदी बढ़ा वेज खाने का दाम

जुलाई में खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित रहने का असर वेज थाली और नॉनवेज थाली की कीमत पर इजाफे के रूप में देखने को मिला है. टमाटर और प्याज और हरी सब्जियों की महंगाई ने जुलाई में वेज थाली का दाम 11 फीसदी बढ़ा दिया है. जबकि, नॉन-वेज थाली भी महंगी हो गई.

जुलाई में वेज थाली 11 फीसदी महंगी होने में टमाटर की बड़ी हिस्सेदारी रही.जुलाई में वेज थाली 11 फीसदी महंगी होने में टमाटर की बड़ी हिस्सेदारी रही.
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Aug 07, 2024,
  • Updated Aug 07, 2024, 5:07 PM IST

बारिश और अनियमित मौसम के चलते सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित रही है, जिससे जुलाई में कीमतें ऊपर चढ़ी रहीं. इसका असर वेज थाली और नॉनवेज थाली की कीमत पर इजाफे के रूप में देखने को मिला है. टमाटर और प्याज और हरी सब्जियों की महंगाई ने जुलाई में वेज थाली का दाम 11 फीसदी बढ़ा दिया है. जबकि, ब्रॉयलर के दाम में उछाल से जुलाई में नॉन-वेज थाली भी 6 फीसदी महंगी हो गई.

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस की रोटी राइस रेट रिपोर्ट के अनुसार मासिक आधार पर टमाटर की कीमतों में इजाफे के चलते इस साल जून की तुलना में जुलाई में सब्जी थाली की कीमत में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. रिपोर्ट के अनुसार रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद वाली वेज थाली की कीमत जुलाई 2024 में 32.6 रुपये प्रति प्लेट थी, जबकि जून 2024 में यह 29.4 रुपये प्रति प्लेट थी. वहीं, जुलाई 2023 में वेज थाली की कीमतें 34.1 रुपये प्रति प्लेट थीं. 

टमाटर और प्याज ने महंगी कराई वेज थाली 

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने जून की तुलना में जुलाई में सब्जी थाली की कीमतों में 11 फीसदी बढ़ोत्तरी की वजह टमाटर, प्याज और दाल की कीमतों में उछाल को माना गया है. जुलाई 2024 में टमाटर की कीमत 66 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो जुलाई 2023 में 110 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है. 

नॉनवेज थाली भी महंगी हुई

रिपोर्ट के अनुसार जून 2024 की तुलना में जुलाई में नॉनवेज थाली भी 6 फीसदी महंगी हो गई. नॉन-वेज थाली में वही सामग्री होती है, लेकिन दाल की जगह चिकन होता है. नॉनवेज थाली की कीमतें जुलाई 2024 में बढ़कर 61.4 रुपये प्रति प्लेट हो गई. जबकि, इस साल जून में यह 58 रुपये प्रति प्लेट थी.  नॉन-वेज थाली के मामले में जुलाई 2024 में लागत 9 फीसदी से घटकर 61.4 रुपये रह गई. जबकि, एक साल पहले की समान अवधि में यह 67.8 रुपये थी, जो मुख्य रूप से ब्रॉयलर की दरों में 11 फीसदी गिरावट के कारण है. 

आलू और प्याज की कीमत में भारी बदलाव 

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में प्याज की कीमतों में 65 फीसदी और आलू की कीमतों में 55 फीसदी का इजाफा हुआ है. इस वजह से थाली की लागत में कुल कमी केवल 4 फीसदी तक सीमित हो गई है. 

ये भी पढ़ें - 

MORE NEWS

Read more!