Bhai Dooj 2023: भाई दूज के मौके पर अपने भाई-बहन को भेजें ये प्यार भरा संदेश

Bhai Dooj 2023: भाई दूज के मौके पर अपने भाई-बहन को भेजें ये प्यार भरा संदेश

भाई दूज के दिन अगर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाएं और आरती करें तो उनकी उम्र लंबी होती है. इस दौरान राहु काल को छोड़कर बहनें किसी भी समय भाई दूज की पूजा कर सकती हैं और अपने भाई को तिलक लगा सकती हैं.  

भाई दूज के मौके पर अपने भाई या बहन को भेजें ये मैसेजभाई दूज के मौके पर अपने भाई या बहन को भेजें ये मैसेज
प्राची वत्स
  • Noida,
  • Nov 14, 2023,
  • Updated Nov 14, 2023, 12:37 PM IST

दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.  हर साल भाई दूज का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस बार भाई दूज की तारीख को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है. पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर 2023 को दोपहर 02:36 बजे शुरू होगी और 15 नवंबर 2023 को दोपहर 01:47 बजे समाप्त होगी. ऐसे में उदया तिथि होने के कारण भाई दूज का त्योहार15 नवंबर यानी बुधवार मनाया जाना चाहिए. इस दौरान राहु काल को छोड़कर बहनें किसी भी समय भाई दूज की पूजा कर सकती हैं और अपने भाई को तिलक लगा सकती हैं.  

मान्यता है कि भाई दूज के दिन अगर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाएं और आरती करें तो उनकी उम्र लंबी होती है. अगर आपको इस भाई दूज पर अपने भाई के पास जाकर तिलक लगाने का मौका नहीं मिल पा रहा है तो आप इन प्यार भरे मैसेज के जरिए अपने भाई को शुभकामनाएं भेज सकती हैं.

10 प्यार भरे संदेश

भाई बहन सदा रहे पास,
दोनों में अटूट प्यार रहे,
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ !

हे ईश्वर बहुत प्यारा हैं मेरा भाई
मेरी माँ का दुलारा हैं मेरा भाई
न देना उसे कोई कष्ट भगवन
जहाँ भी हो ख़ुशी से बीते उसका जीवन..!!!
Happy भाईदूज to u….

थाल सजा कर बैठी हूँ अँगना
तू आजा अब इंतजार नहीं करना
मत डर अब तू इस दुनियाँ से
लड़ने खड़ी हैं तेरी बहन सबसे
Happy Bhai Dooj !!!!!!!

ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर भाई को क्यों लगाते हैं तिलक, जानें पूजा तिथि, मुहूर्त

बहन चाहे भाई का प्यार,
नहीं चाहे महंगे उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,
मिले मेरे भाई को खुशियाँ अपार.
Happy भाईदूज

आये ये दिन जिसका थे इंतज़ार ,
कर लुंगी अब में भी अपने भाई का दीदार,
आ गया है दिन रक्षाबंधन का,
मिल जाएगी आ मुझे खुशिया हज़ार..!!

भाई दूज का है आया शुभ त्यौहार;
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार;
भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट;
बना रहे यह बंधन हमेशा खूब.
भाई दूज की शुभ कामनायें!

भाई दूज के शुभ अवसर पर,
आपके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं,
आपके जीवन में सुख-शांति और,
समृद्धि हमेशा बनी रहे!!
Happy Bhai Dooj

भाई दूज का त्यौहार है, भैया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहना से तिलक लगवाओ…!!
Happy Bhai Dooj

लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,
सूरज की किरणे, खुशियों की बहार, चांद की चांदनी,
अपनों का प्यार, बधाई हो आपको, भैया दूज का त्यौहार…!
भाई दूज की शुभकामनाएं

बहन चाहे भाई का प्यार नहीं चाहे महंगे उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक मिले मेरे भाई को खुशियां अपार…
भाई दूज की शुभकामनाएं

MORE NEWS

Read more!