भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता हो गया है. इससे भारत को बड़ी आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है. इस डील से दोनों देशों के व्यापार और निवेश में तेजी आने की संभावना है. दोनों देश दशकों से आयात और निर्यात के मामले में एक दूसरे के परस्पर सहयोगी हैं. इस आयात-निर्यात में और तेजी लाने के लिए दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच गुरुवार को मुक्त व्यापार समझौता हुआ. मुक्त व्यापार समझौते में जब दो देश एकसाथ टेबल पर आते हैं और व्यापार को लेकर सहमति बनती है तो इसका सबसे बड़ा फायदा कस्टम ड्यूटी को घटाने में होता है. अधिक से अधिक सामानों पर दोनों देश कस्टम ड्यूटी घटाने पर सहमत होते हैं. भारत और ब्रिटेन के बीच भी ऐसा ही हुआ है.
निर्यात होने वाले कृषि उत्पाद | कीमत करोड़ में | मात्रा मीट्रिक टन में |
बासमती चावल | 1,613.37 | 180,951.39 |
मसाला | 1,337.49 | 32,045.37 |
समुद्री उत्पाद | 879.27 | 16,299.91 |
पान मसाला, सुपारी जैसे सामान | 668.52 | 28,093.25 |
प्रोसेस्ड फल और जूस | 546.77 | 43,107.72 |
चाय | 474.49 | 12,719.98 |
अनाज की तैयारी | 465.43 | 21.997.11 |
ताजे फल | 454.85 | 29,668.08 |
अन्य सामान | 319.47 | 6,104.04 |
ताजी सब्जी | 297.78 | 22,592.82 |
प्रोसेस्ड सब्जी | 264.59 | 14,447.23 |
कॉफी | 247.22 | 3,970.68 |
दालें | 198.04 | 19,213.47 |
गैर बासमती चावल | 164.71 | 28,254.09 |
आयुष और हर्बल उत्पाद | 154.14 | 2,305.34 |
अरंडी का तेल | 124.04 | 9.450.36 |
मिल्ड उत्पाद | 99.12 | 15,343.38 |
ग्वारगाम भोजन | 92.55 | 15,879.37 |
मूंगफली | 82.75 | 8.317.61 |
तिल | 65.08 | 3,368.93 |
वनस्पति तेल | 44.76 | 1,597.55 |
खाद्य तेल | 40.06 | 7,535.94 |
चीनी | 35.06 | 3,152.87 |
फूलों के उत्पाद | 31.73 | 697.92 |
चपड़ा | 25.34 | 154.88 |
अन्य अनाज | 15.63 | 2,953.25 |
अल्कोहलिक बेवरेजेज | 13.47 | 266.95 |
निर्मित तम्बाकू | 12.61 | 2,234.06 |
प्रोसेस्ड फ्रूट जूस नट्स | 11.62 | 599.63 |
काजू | 11.45 | 171.29 |
गुड़ और मिष्ठान्न | 11.29 | 1,948.43 |
काजू के छिलके का तेल | 10.92 | 1,183.83 |
प्रोसेस्ड सब्जियां | 7.85 | 656.63 |
डेयरी प्रोडकट्स | 6.77 | 138.83 |
फल और सब्जियों के बीज | 5.49 | 2.72 |
दाल | 4.28 | 372.35 |
कोको उत्पाद | 3.99 | 129.8 |
अन्य तेल के बीज | 3.42 | 223.76 |
अन्य ताजे फल | 1.81 | 95.21 |
अनिर्मित तम्बाकू | 1.65 | 28.8 |
नाइजर बीज | 1.53 | 144.2 |
कच्चा कपास | 0.91 | 52.38 |
गुड़ | 0.14 | 4.55 |
पोल्ट्री उत्पाद | 0.06 | 0.08 |
अन्य ताजी सब्जियां | 0.03 | 1.73 |
प्रोसेस्ड मीट | 0.01 | 0.32 |
सोर्स- DGCIS
ऐसे समझौते घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए विदेशी निवेश को आकर्षित करते हैं. ये समझौते वैल्यू ऐडेड मैन्युफैक्चरिंग के लिए कच्चे माल और पूंजीगत वस्तुओं तक पहुंच दिलाते हैं. कह सकते हैं कि भारत और ब्रिटेन ने एक 'ऐतिहासिक' व्यापार समझौता किया है, जिसके तहत चमड़ा, जूते और कपड़े जैसे श्रम-प्रधान उत्पादों के निर्यात पर टैक्स हटा दिए जाएंगे, जबकि ब्रिटेन से व्हिस्की और कारों का आयात सस्ता हो जाएगा. इस समझौते का उद्देश्य 2030 तक दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को वर्तमान लगभग 56 बिलियन अमेरिकी डॉलर से दोगुना करना है. भारत ब्रिटेन से स्कॉच व्हिस्की और जिन पर आयात शुल्क शुरू में 75 प्रतिशत और 10वें साल तक 40 प्रतिशत तक कम करेगा. वर्तमान में यह 150 प्रतिशत है. दोनों पक्षों के कोटा के तहत ऑटोमोटिव आयात पर शुल्क 100 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो जाएगा. टैक्स को लेकर इस तरह के कई प्रोडक्ट पर समझौते हुए हैं. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि भारत ब्रिटेन को किन-किन प्रोडक्ट का निर्यात करता है.