धान की खेती के लिए बेस्ट है ये पछेती किस्म, इस सरकारी संस्थान से सस्ते में खरीदें बीज

धान की खेती के लिए बेस्ट है ये पछेती किस्म, इस सरकारी संस्थान से सस्ते में खरीदें बीज

Paddy Farming: भारतीय किसान देश में बड़े स्तर पर धान की खेती करते हैं. ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए ये सरकारी संस्था किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन धान की उन्नत किस्म का बीच बेच रहा है.

धान की खेतीधान की खेती
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Jun 28, 2026,
  • Updated Jun 28, 2026, 3:49 PM IST

बरसात आते ही देश के लगभग सभी राज्यों में किसान धान की खेती में लग गए हैं. दरअसल, धान खरीफ सीजन की मुख्य फसल है. वहीं, किसान जून के अंत और जुलाई महीने में धान खेती करने लगते हैं. बता दें कि धान की खेती के लिए ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत होती है. ऐसे में जो किसान अभी तक धान की रोपाई नहीं किए हैं और धान की जल्दी तैयार होने वाली वैरायटी के बीज ढुंढ रहे हैं तो ये खबर उनके लिए है. दरअसल, राष्ट्रीय बीज निगम किसानों के लिए धान की MTU-7029 किस्म का बीच बेच रहा है. ऐसे में अगर आप कम पानी में धान की खेती करना चाहते हैं तो आप इस बीज को घर बैठे मंगवा सकते हैं और धान की खेती कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

यहां से मंगवाएं धान की बीज

भारतीय किसान देश में बड़े स्तर पर धान की खेती करते हैं. ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम (National Seeds Corporation) किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन धान की उन्नत किस्म MTU-7029 का बीच बेच रहा है. इस बीज को आप ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज भी आसानी से मिल जाएंगे. किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं.

MTU-7029 किस्म की खासियत

ये धान की एक खास किस्म है, इस किस्म को लाल स्वर्णा या छोटी मंसूरी के नाम से जाना जाता है, किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय किस्मों में से एक है. यह अपनी उच्च पैदावार, बेहतरीन चावल की गुणवत्ता और कीट प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है. ये एक पछेती किस्म है जो रोपाई के बाद लगभग 140 से 150 दिनों में पककर तैयार हो जाती है, इससे प्रति एकड़ लगभग 25 से 30 क्विंटल तक की पैदावार प्राप्त की जा सकती है. यह किस्म ब्लास्ट (झुलसा रोग) और बीपीएच (BPH - ब्राउन प्लांट हॉपर) के प्रति अच्छी सहनशील है.

MTU-7029 किस्म की कीमत

अगर आप धान की खेती करना चाहते हैं तो MTU-7029 किस्म के 5 किलो वाले बीज का पैकेट को 400 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. इसे खरीद कर आप आसानी से धान की खेती कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.

इस तरह करें धान की खेती

धान की खेती करने के लिए सबसे पहले खेत को तैयार करना होता है. इसके लिए किसान खेत को अच्छी तरह से जोतकर समतल करें. अगर धान की सीधी बुवाई कर रहे हैं तो खेत में हल्की नमी बनाए रखें. साथ ही अगर परंपरागत तरीके से रोपाई कर रहे हैं तो खेत में पानी जमा कर दें. वहीं, सीधी बुवाई के लिए बीज को खेत में सीधे बुवाई करें, जैसे कि गेहूं की बुवाई करते हैं. इसके साथ ही रोपाई के लिए नर्सरी में उगाए गए धान के पौधों की खेत में रोपाई करें.

MORE NEWS

Read more!